Mahindra Scorpio-N SUV
- फोटो : Mahindra
ऑटो कंपनियों ने भी बदल दी रणनीति
वाहन निर्माता भी इस नई मांग को समझ चुके हैं और उसी हिसाब से अपनी कार लाइनअप तैयार कर रहे हैं। महिंद्रा एंड महिंद्रा, जिसने Scorpio-N, Thar और XUV जैसी एसयूवी से धमाल मचाया, अब साफ कह चुकी है, "महिंद्रा अब सेडान, हैचबैक या छोटी एसयूवी नहीं बनाएगी," ऐसा कहना है कंपनी के एमडी और सीईओ डॉ. अनीश शाह का।
टाटा मोटर्स भी इसी राह पर है। Nexon, Punch और Harrier जैसी एसयूवी की वजह से टाटा की बिक्री में जबरदस्त उछाल आया है। कंपनी के एमडी शैलेश चंद्रा के मुताबिक, "एसयूवी सेगमेंट में हमारी ग्रोथ इंडस्ट्री औसत से कहीं ज्यादा है, और ये ग्रोथ सिर्फ अपग्रेड करने वाले ग्राहकों से नहीं, बल्कि पहली बार कार खरीदने वालों से भी आ रही है।"
यहां तक कि मारुति सुजुकी, जो कभी छोटी कारों की पहचान थी, अब एसयूवी मार्केट को प्राथमिकता दे रही है। कंपनी के चेयरमैन आर.सी. भार्गव ने कहा, "भारत अब छोटी कारों से बड़ी कारों की ओर बढ़ रहा है। छोटी कारें शायद भविष्य में कभी लौटें, लेकिन असली ग्रोथ अब एसयूवी के पास ही है।"
यह भी पढ़ें - Luxury Cars: गुजरात में जैन समुदाय ने दिखाई समझदारी, खरीदीं 186 लग्जरी कारें, बचाए 21 करोड़ रुपये, जानें डिटेल