फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tata Motors Top 5 Upcoming Cars: टाटा मोटर्स ला रही 5 नई कारें, जल्द होंगी लॉन्च, जानें डिटेल्स

Sat, 01 Oct 2022 07:25 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Tata Harrier - फोटो : For Reference Only
देश के टॉप 3 कार निर्माताओं में शामिल प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी Tata Motors (टाटा मोटर्स) ने हाल ही में नई Tiago EV (टियागो ईवी) लॉन्च की है, जो देश की सबसे किफायती इलेक्ट्रिक कार भी है। कंपनी अपनी मौजूदा रेंज के अपडेटेड वर्जन के साथ कई नए ईवी पर भी काम कर रही है। यहां हम आपको 2023 में देश में लॉन्च होने वाली टाटा की टॉप  5 नई कारों और एसयूवी के बारे में बता रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
Tata Harrier - फोटो : For Reference Only
Tata Harrier Facelift
Tata Motors (टाटा मोटर्स) अपनी लोकप्रिय मिड-साइज एसयूवी Harrier को मिड-लाइफ फेसलिफ्ट देने की तैयारी कर रही है। दरअसल, नए मॉडल की टेस्टिंग पहले ही शुरू हो चुकी है। नए मॉडल में अपग्रेडेड केबिन के साथ डिजाइन में महत्वपूर्ण बदलाव होंगे। यह ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग, एडाप्टिव क्रूज कंट्रोल, फ्रंट कोलिजन वार्निंग, ब्लाइंड स्पॉट डिटेक्शन, लेन असिस्ट जैसे एडवांस्ड ड्राइवर एसिस्टेंस सिस्टम (एडीएएस) टेक्नोलॉजी के साथ ही कई फीचर्स के साथ आएगी। SUV को मैन्युअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ उसी 2.0-लीटर टर्बो डीजल इंजन के साथ पेश किया जाएगा। 
विज्ञापन

3 of 6
Tata Safari - फोटो : For Reference Only
Tata Safari Facelift
टाटा मोटर्स अपनी 7-सीटर Safari SUV को भी बड़ा अपग्रेड देने की तैयारी में है। नए मॉडल में नए हैरियर जैसे बदलाव देखने को मिलेंगे। यह कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी के साथ स्मार्टफोन कनेक्टिविटी और बड़े टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ आएगी। एसयूवी को एडीएएस टेक्नोलॉजी भी हासिल होगा क्योंकि इसका सीधा मुकाबला महिंद्रा एक्सयूवी700 से है जो इस एडवांस्ड टेक्नोलॉजी फीचर्स के साथ आती है। इसमें मौजूदा 2.0-लीटर टर्बो डीजल इंजन भी मिलेगा जो 173 bhp का पावर और 350 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। 

4 of 6
Tata Altroz EV - फोटो : For Reference Only
Tata Altroz EV
टाटा मोटर्स ने Altroz EV को 2020 ऑटो एक्सपो में शोकेस किया था। कंपनी ने अब इलेक्ट्रिक हैचबैक की टेस्टिंग शुरू कर दी है। इसे अगले साल की शुरुआत में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। ईवी से जुड़े बदलावों को छोड़कर, नया मॉडल काफी हद तक मौजूदा मॉडल के जैसा ही नजर आएगा। इसमें नए स्टाइल के बंपर, क्लोज्ड-ऑफ ग्रिल, स्टार पैटर्न के साथ एयर डैम और टेलगेट के ब्लू हाइलाइट्स और ब्लैक-आउट सेक्शन के साथ नए अलॉय होंगे। इसमें लाइट अपहोल्सट्री और रोटरी गियर सिलेक्टर के साथ आने की उम्मीद है। नए मॉडल Ziptron इलेक्ट्रिक टेक्नोलॉजी के साथ आने की संभावना है जो Tata Nexon EV लॉन्ग रेंज वर्जन में भी मिलती है। 
विज्ञापन

5 of 6
Tata Punch - फोटो : For Reference Only
Tata Punch EV
टाटा मोटर्स साल 2023 में पंच आधारित इलेक्ट्रिक सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी भी लॉन्च करेगी। नया मॉडल Ziptron EV पॉवरट्रेन टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करेगा जो Nexon EV को पावर देती है। इसमें 30.2kWh लिथियम-आयन बैटरी पैक होने की संभावना है जो 129 bhp का पावर जेनरेट करता है। इलेक्ट्रिक मोटर फ्रंट एक्सल पर लगा होगा। नए मॉडल के 300 किमी से ज्यादा रेंज देने की संभावना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Tata Nexon - फोटो : For Reference Only
Tata Nexon CNG
टाटा मोटर्स Altroz (अल्ट्रोज) और Nexon (नेक्सन) के सीएनजी वर्जन की भी टेस्टिंग कर रही है। दोनों मॉडलों के 2023 में लॉन्च होने की उम्मीद है। नेक्सन सीएनजी में 1.2-लीटर 3-सिलेंडर टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ फैक्ट्री फिटेड सीएनजी किट होने की संभावना है। यह इंजन लगभग 100 bhp का पावर जेनरेट कर सकता है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें