पेट्रोल-डीजल जैसे ईंधनों की बढ़ती कीमतों की वजह से भारत में सीएनजी कारों की बिक्री में इजाफा हुआ है। इसकी वजह से उपभोक्ताओं ने बाय-फ्यूल सीएनजी वाहनों और इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने पर विचार करना शुरू कर दिया है। जहां सीएनजी पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट में मारुति सुजुकी का दबदबा है, वहीं अन्य कार निर्माता भी अब इस सेगमेंट में अपने कई मॉडल उतार चुके हैं और कई मॉडल लाने की तैयारी में हैं। यहां हम आपको भारत में साल 2022 में आनेवाली टॉप-5 सीएनजी कारों के बारे में बता रहे हैं।
विज्ञापन
2 of 6
Toyota Glanza 2022
- फोटो : Toyota
Toyota Glanza CNG
टोयोटा जल्द ही भारत में Glanza फेसलिफ्ट का CNG वर्जन लॉन्च करेगी। लीक हुए ARAI दस्तावेज के मुताबिक, Toyota Glanza CNG को 1.2-लीटर K-सीरीज़ डुअल जेट, डुअल VVT पेट्रोल इंजन के साथ पेश किया जाएगा। यह इंजन पेट्रोल मॉडल में 88.5 bhp का पावर जेनरेट करता है, वहीं बाय-फ्यूल CNG वर्जन 76.4 bhp का पावर जेनरेट करेगा और 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आएगा।
विज्ञापन
3 of 6
Maruti Suzuki Baleno 2022
- फोटो : Maruti Suzuki
Maruti Suzuki Baleno CNG
मारुति सुजुकी बलेनो कंपनी का पहला नेक्सा मॉडल होगा जिसे सीएनजी वर्जन के साथ बेचा जाएगा। इसे जल्द ही लॉन्च किया जाएग। इसके मैकेनिकल डिटेल्स की बात करें तो यह टोयोटा ग्लैंजा सीएनजी के जैसी ही होगी। बलेनो सीएनजी में 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन होगा जो 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आएगा। इस कार के 25 किमी प्रति किलोग्राम से ज्यादा का माइलेज देने की संभावना है।
4 of 6
Kia Sonet
- फोटो : Kia India
Kia Sonet CNG
Kia India ने Sonet CNG की रोड टेस्टिंग शुरू कर दी है और इसके इस साल के आखिर तक लॉन्च होने की उम्मीद है। किआ Sonet CNG को सिर्फ 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ पेश कर सकती है। जिसे 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। लॉन्च होने पर, सोनेट फैक्ट्री फिटेड सीएनजी किट के साथ आने वाली भारत की पहली किआ कार हो सकती है।
विज्ञापन
5 of 6
2022 Maruti Suzuki Brezza
- फोटो : Maruti Suzuki
Maruti Suzuki Brezza CNG
Maruti Suzuki जल्द ही भारत में Brezza का CNG वर्जन लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। नई मारुति सुजुकी ब्रेजा सीएनजी में 1.5-लीटर बाय-फ्यूल पेट्रोल इंजन मिलेगा। इसे मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों गियरबॉक्स विकल्पों के साथ पेश किया जाएगा। जिससे यह मारुति की पहली ऑटोमैटिक सीएनजी कार बन जाएगी।
Kia Carens CNG
इस लिस्ट की आखिरी कार Kia Carens है। किआ सोनेट की तरह, कैरेंस सीएनजी को भी पहले रोड टेस्ट के दौरान देखा गया था। जिससे यह इशारा मिलता है कि इसे भी जल्द लॉन्च किया जा सकता है। Kia Carens CNG को 1.4-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल मोटर के साथ पेश किया जाएगा। इस इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन मिलेगा।