Mahindra XEV 9e
- फोटो : Mahindra
Mahindra XEV 9e - कुल 77 अंक के साथ सबसे ऊपर
महिंद्रा की ऑल-इलेक्ट्रिक फ्लैगशिप एसयूवी XEV 9e इस लिस्ट में पहले नंबर पर है। महिंद्रा XEV 9e ने अपनी ड्राइविंग रेंज, परफॉर्मेंस, कीमत और सेफ्टी फीचर्स की वजह से बाजार में धूम मचा दी है। सेफ्टी के मामले में इसे एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन (AOP) में पूरे 32 में से 32 अंक और चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन (COP) में 49 में से 45 अंक मिले हैं।
इस गाड़ी को डायनामिक स्कोर और CRS इंस्टॉलेशन स्कोर में भी सबसे ज्यादा अंक मिले हैं। हालांकि व्हीकल असेसमेंट स्कोर में यह 4 अंक पीछे रह गई। इसमें स्टैंडर्ड रूप से 6 एयरबैग मिलते हैं और टॉप वेरिएंट में 7 एयरबैग, लेवल 2 ADAS, सभी सीटों पर 3-पॉइंट सीट बेल्ट, 360 डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स मौजूद हैं।
यह भी पढ़ें - EV: भारत में ईवी इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए 2030 तक 6,900 एकड़ जमीन और नौ अरब डॉलर के निवेश की जरूरत, रिपोर्ट में खुलासा