फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top 5 Neo Retro Bikes: इस दिवाली खरीदें स्टाइलिश नियो-रेट्रो बाइक, जानें कौन से हैं दमदार विकल्प

Wed, 01 Oct 2025 05:16 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप एक ऐसी बाइक लेना चाहते हैं जो रेट्रो लुक और मॉडर्न फीचर्स का कॉम्बिनेशन हो, तो नियो-रेट्रो मोटरसाइकिल आपके लिए सबसे मुफीद साबित हो सकती हैं।
विज्ञापन
1 of 6
Honda CB350 - फोटो : Honda
त्योहारों का मौसम आ चुका है और दिवाली पर बाइक खरीदने का मजा ही कुछ और है। इस बार अगर आप एक ऐसी बाइक लेना चाहते हैं जो रेट्रो लुक और मॉडर्न फीचर्स का कॉम्बिनेशन हो, तो नियो-रेट्रो मोटरसाइकिल आपके लिए सबसे मुफीद साबित हो सकती हैं। ऊपर से जीएसटी 2.0 लागू होने के बाद 350cc से कम इंजन वाली बाइक्स की कीमतें और भी कम हो गई हैं। यहां हम आपको 5 नियो-रेट्रो बाइक के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आप इस त्योहार पर खरीदने की योजना बना सकते हैं।

यह भी पढ़ें - River Indie Gen 3: रिवर ने लॉन्च किया नया इंडी जेन 3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें कीमत और फीचर्स
विज्ञापन

2 of 6
2025 Honda CB350 - फोटो : होंडा मोटरसाइकिल
Honda H’ness CB350 - क्लासिक लुक, मॉडर्न फीचर्स
Honda H’ness CB350 एक ऐसी बाइक है जो रेट्रो स्टाइल के साथ मॉडर्न टच लाती है। इसमें डुअल-चैनल ABS, फ्रंट और रियर डिस्क ब्रेक्स, असिस्ट-एंड-स्लिपर क्लच, स्मार्टफोन वॉयस कंट्रोल और होंडा सेलेक्टेबल टॉर्क कंट्रोल (HSTC) जैसी खूबियां मिलती हैं।

इसमें 348.36cc का एयर-कूल्ड इंजन दिया गया है, जो 20.78 bhp पावर और 30 Nm टॉर्क जनरेट करता है। यह बाइक उन लोगों के लिए है जो राइडिंग में क्लासिक फील के साथ नई टेक्नोलॉजी चाहते हैं।

यह भी पढ़ें - EV: इस नवरात्रि इलेक्ट्रिक कार खरीदने का सही मौका! ये सात मॉडल हैं सबसे बढ़िया विकल्प 
विज्ञापन

3 of 6
Royal Enfield Classic 350 - फोटो : Royal Enfield
Royal Enfield Classic 350 - भारत की मशहूर बाइक
Royal Enfield Classic 350 (रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350) का नाम आते ही दिमाग में रॉयल एनफील्ड का वह लीजेंडरी लुक आ जाता है। यह बाइक अब J-सीरीज प्लेटफॉर्म पर बनी है, जिससे इसका परफॉर्मेंस और स्मूद हो गया है।
इसमें 349cc का सिंगल-सिलेंडर इंजन मिलता है, जो 20.2 bhp पावर और 27 Nm टॉर्क देता है। क्लासिक लुक और दमदार आवाज इसे भारत की सबसे लोकप्रिय रेट्रो बाइक बनाते हैं।

यह भी पढ़ें - Car Offers: त्योहारों में कार खरीदने का सही मौका, होगी लाखों की बचत, देखें कौन-सी हैचबैक, एसयूवी और सेडान पर कितना फायदा 

4 of 6
Royal Enfield Hunter 350 - फोटो : Royal Enfield
Royal Enfield Hunter 350 - सबसे सस्ती रॉयल एनफील्ड
अगर आप पहली बार रॉयल एनफील्ड खरीदने का सोच रहे हैं, तो Royal Enfield Hunter 350 (रॉयल एनफील्ड हंटर 350) आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है। इसका डिजाइन नियो-रेट्रो टच के साथ आता है जिसमें LED हेडलाइट, सिंगल-पीस सीट, टीयरड्रॉप शेप वाला फ्यूल टैंक और स्टबी रियर फेंडर मिलता है।

यह बाइक भी 349.34cc J-सीरीज इंजन से चलती है, जो 20.2 bhp पावर और 27 Nm टॉर्क देती है। किफायती कीमत और कॉम्पैक्ट लुक इसे युवा राइडर्स के लिए खास बनाते हैं।

यह भी पढ़ें - Hatchback Cars: जीएसटी रेट घटने से सस्ती हुईं गाड़ियां, अब ₹5 लाख से कम में मिलेंगी ये पांच कारें
विज्ञापन

5 of 6
Jawa 42 - फोटो : Jawa
Jawa 42 - पुरानी यादें, नए अपग्रेड्स
Jawa 42 (जावा 42) नियो-रेट्रो सेगमेंट की एक और दमदार बाइक है, जो सीधा मुकाबला करती है RE Classic 350, Hunter 350 और Honda CB350 से। हाल ही में इसमें कई अपग्रेड किए गए हैं जैसे बेहतर इंजन रिफाइनमेंट, हीट मैनेजमेंट और सस्पेंशन ट्यूनिंग।

यह बाइक 294.7cc का लिक्विड-कूल्ड इंजन के साथ आती है, जो 27 bhp पावर और 26.84 Nm टॉर्क जनरेट करता है। साथ ही, इसमें 6-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है।

यह भी पढ़ें - GST 2.0: जीएसटी 2.0 के बाद सस्ती हुईं स्पोर्ट्स बाइक, पांच ऐसी मोटरसाइकिलें जिनकी कीमत सबसे ज्यादा घटी 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
2025 TVS Ronin - फोटो : TVS Motor
TVS Ronin - रेट्रो और मॉडर्न का मिक्स
TVS Ronin (टीवीएस रॉनिन) कंपनी की पहली नियो-रेट्रो बाइक है, जो स्टाइल और प्रैक्टिकैलिटी दोनों का मिश्रण है। इसमें राउंड LED हेडलैंप, मिनिमल बॉडीवर्क और स्कल्प्टेड फ्यूल टैंक मिलता है, जिससे इसका लुक स्क्रैम्बलर जैसा लगता है।

यह बाइक 225.9cc का ऑयल-कूल्ड इंजन लेकर आती है, जो 20.4 bhp पावर और 19.9 Nm टॉर्क देती है। इसमें डुअल-चैनल ABS (Urban और Rain मोड्स), ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, वॉयस असिस्ट और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर जैसे मॉडर्न फीचर्स मिलते हैं। यानी Ronin एक ऐसी बाइक है जो युवा राइडर्स को रेट्रो लुक और मॉडर्न टेक्नोलॉजी दोनों का कॉम्बो देती है। 

यह भी पढ़ें - SUV Safety Rating: अब एसयूवी खरीदने से पहले चेक करें सुरक्षा, ये हैं टॉप-5 सबसे भरोसेमंद मॉडल
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें