Honda CB125 Hornet
- फोटो : HMSI
Honda CB125 Hornet - सबसे किफायती बाइक USD फोर्क्स के साथ
होंडा की यह बाइक कंपनी के 125cc प्रीमियम कम्यूटर सेगमेंट में एंट्री है। इसकी कीमत 1.02 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है और यह भारत की सबसे सस्ती बाइक है जिसमें USD फ्रंट फोर्क्स दिए गए हैं।
इसमें 123.94cc का एयर-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर इंजन है जो 11 bhp की पावर और 11.2 Nm का टॉर्क देता है। इसमें 37 mm के USD फोर्क्स और 5-स्टेप एडजस्टेबल रियर मोनोशॉक सस्पेंशन मिलता है। ब्रेकिंग के लिए आगे 240 mm की पेटल डिस्क और पीछे 130 mm का ड्रम ब्रेक दिया गया है, साथ ही सिंगल-चैनल ABS भी स्टैंडर्ड है।
बाइक में 4.2-इंच का TFT डिस्प्ले, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन और USB Type-C चार्जिंग पोर्ट्स भी दिए गए हैं।
यह भी पढ़ें - FASTag: फास्टैग केवाईसी के बाद अब आया केवाईवी, वाहन मालिकों की बढ़ी परेशानी, इंटरनेट पर फूटा लोगों का गुस्सा