MG Windsor Pro
- फोटो : JSW MG Motor India
MG Windsor Pro - दमदार रेंज और लग्ज़री फील वाली EV
MG Windsor Pro (एमजी विंडसर प्रो) इलेक्ट्रिक कार अपने स्पेशियस केबिन और बेहतरीन रेंज के लिए जानी जाती है। यह स्टैंडर्ड विंडसर की तुलना में ज्यादा फीचर्स के साथ आती है और इसकी आधिकारिक ड्राइविंग रेंज करीब 449 किलोमीटर बताई गई है।
कार के अंदर काफी जगह मिलती है, जो इस प्राइस रेंज में मिलने वाली बाकी ईवी से बेहतर है। इसके इंटीरियर प्रीमियम हैं, हालांकि टचस्क्रीन पर बहुत ज्यादा कंट्रोल्स होने से कुछ लोगों को ऑपरेट करने में वक्त लग सकता है। कुल मिलाकर, Windsor Pro एक ऐसी ईवी है जो लग्जरी और परफॉर्मेंस दोनों चाहने वालों के लिए सही विकल्प है।
यह भी पढ़ें - Top 5 Affordable Bikes: भारत में रोजाना सफर के लिए टॉप-5 सस्ती और भरोसेमंद बाइक्स, जानें कीमत और फीचर्स