फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top 5 Two-Wheeler EV Brand: फरवरी में भारत के टॉप 5 इलेक्ट्रिक दोपहिया ब्रांड, जानें किसने बेचे कितने वाहन

Sat, 05 Mar 2022 07:01 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
Hero Electric scooter - फोटो : Hero Electric
इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों ने भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री की रफ्तार को बनाए रखा है। क्योंकि टू-व्हीलर सेगमेंट ने फरवरी में देश में कुल इलेक्ट्रिक वाहन बिक्री में लगभग 60 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी दर्ज की है। ईवी टू-व्हीलर सेगमेंट में पिछले महीने बिकने वाले ईवी की कुल 54,557 यूनिट्स में से 32,416 हाई स्पीड इलेक्ट्रिक स्कूटर की बिक्री हुई। यह इस साल जनवरी की तुलना में 18 प्रतिशत की बढ़ोतरी है, और रजिस्ट्रेशन में सालाना आधार पर 444 प्रतिशत का जबरदस्त इजाफा है।

हीरो इलेक्ट्रिक भारत की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर निर्माता कंपनी बनी हुई है। फरवरी में, ओला इलेक्ट्रिक ने भी रजिस्ट्रेशन में भारी उछाल दर्ज किया। यहां हम आपको बता रहे हैं फरवरी में भारत के टॉप 5 इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन निर्माताओं के बारे में।
विज्ञापन

2 of 8
Hero Electric scooter - फोटो : Hero Electric
Hero Electric
हीरो इलेक्ट्रिक ने फरवरी में भारत में इलेक्ट्रिक दोपहिया निर्माताओं के बीच अपने टॉप पोजिशन को बरकरार रखा। कंपनी ने पिछले महीने इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों की 7,356 यूनिट्स की बिक्री की। पिछले साल फरवरी की तुलना में हीरो इलेक्ट्रिक की बिक्री में तीन गुना से ज्यादा की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। हीरो इलेक्ट्रिक ने पिछले साल इसी अवधि के दौरान सिर्फ 2,194 इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों की बिक्री की थी। हालांकि, इस साल जनवरी की तुलना में हीरो इलेक्ट्रिक की बिक्री में मामूली गिरावट देखी गई, जब ब्रांड ने 7,763 यूनिट्स की बिक्री की थी। 
 
विज्ञापन

3 of 8
Hero Electric City Speed - फोटो : Hero Electric
2021 में हीरो इलेक्ट्रिक ने 46,260 यूनिट्स इलेक्ट्रिक स्कूटर बेचे। ईवी ब्रांड, जिसकी भारत में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट में 30 प्रतिशत से ज्यादा की बाजार हिस्सेदारी है,  2021 की बिक्री के आंकड़ों की तुलना में इस साल सुधार के संकेत दे रहा है। पहले दो महीनों के भीतर, कंपनी ने 15,000 से ज्यादा यूनिट्स की बिक्री की है। बिक्री की इस दर पर हीरो इलेक्ट्रिक इस साल अपनी बिक्री लगभग दोगुनी कर सकती है।

4 of 8
Okinawa i-Praise+ Electric Scooter - फोटो : Okinawa
Okinawa Autotech
ओकिनावा ऑटोटेक फरवरी में भारत में टॉप इलेक्ट्रिक दोपहिया निर्माताओं में दूसरे स्थान पर बनी हुई है। कंपनी ने जनवरी की तुलना में पिछले महीने 5,923 यूनिट्स के साथ बिक्री में उछाल दर्ज की ही। यह पिछले साल फरवरी की तुलना में बिक्री में पांच गुना से ज्यादा की बढ़ोतरी है जब यह सिर्फ 1,067 यूनिट्स की बिक्री कर सकी। 
विज्ञापन

5 of 8
Okinawa i-Praise+ Electric Scooter - फोटो : Okinawa
ओकिनावा इस समय Okhi 90 (ओखी 90) नाम का एक नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च करने की तैयारी में है। यह Ola S1 Pro (ओला एस1 प्रो) जैसे ई-स्कूटरों को टक्कर देगा। ओकिनावा ने पिछले साल 29,945 इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों की बिक्री की थी। इस साल जनवरी से फरवरी के बीच कंपनी पहले ही 11,536 इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों की बिक्री कर चुकी है। ओकिनावा भी इस साल अपनी बिक्री को दोगुना करना चाहती है। खासकर आने वाले दिनों में नए मॉडल लॉन्चिंग करने के साथ कंपनी अपने लक्ष्य को पूरा करने की ओर बढ़ेगी।
विज्ञापन

6 of 8
Ampere Electric Vehicles - फोटो : Ampere
Ampere Vehicles
एम्पीयर व्हीकल्स फरवरी में तीसरी सबसे बड़ी ईवी टू-व्हीलर निर्माता कंपनी के रूप में उभरी है। यह कंपनी Reo (रियो), Reo Elite (रियो एलीट), Magnus EX (मैग्नस ईएक्स), Magnus Pro (मैग्नस प्रो) और Zeal (ज़ील) जैसे ईवी मॉडल बनाती है। पिछले महीने इसने 4,303 यूनिट्स की बिक्री की। जबकि पिछले साल इसी महीने में सिर्फ 806 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। 
विज्ञापन

7 of 8
Ola Electric Scooter - फोटो : Ola Electric
Ola Electric
ईवी स्टार्ट अप ओला इलेक्ट्रिक की भारत में टॉप 5 इलेक्ट्रिक दोपहिया निर्माताओं की सूची में एंट्री हो गई है। ओला इलेक्ट्रिक ने अपने एस1 और एस1 प्रो इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च करने के कुछ ही महीनों के भीतर इस सूची में जगह बना ली है। फरवरी में, ओला इलेक्ट्रिक ने रजिस्ट्रेशन में भारी उछाल दर्ज की है। इसने पिछले महीने 3,904 यूनिट्स की डिलीवरी की और अपने प्रतिद्वंद्वी एथर एनर्जी को पछाड़कर चौथे स्थान पर पहुंच गई।
विज्ञापन

8 of 8
Ather 450X Electric Scooter - फोटो : For Reference Only
Ather Energy
बेंगलुरु स्थित ईवी स्टार्टअप एथर एनर्जी ने पिछले महीने बिक्री में मामूली गिरावट दर्ज की। कंपनी ने फरवरी में 2,229 यूनिट्स की बिक्री की, जबकि जनवरी में 2,825 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। हालांकि, पिछले साल फरवरी की तुलना में यह अभी भी एक महत्वपूर्ण बढ़ोतरी है, जब ब्रांड ने सिर्फ 626 यूनिट्स बेचीं थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें