फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

All Disc Brakes Cars: ये हैं टॉप-5 कारें जिनके सभी पहियों में मिलता है डिस्क ब्रेक, कीमत है 15 लाख रुपये से कम

Mon, 09 Oct 2023 02:28 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
नई कारें खरीदते समय अब कई उपभोक्ताओं सुरक्षा का काफी अहमियत देने लगे हैं। भारतीय बाजार में उपलब्ध ज्यादातर मास-मार्केट कारें सिर्फ अगले पहियों पर डिस्क ब्रेक से लैस हैं, वहीं कुछ कारें ऐसी भी हैं जिनमें सभी चार पहियों पर डिस्क ब्रेक मिलते हैं। सभी चार पहियों पर डिस्क ब्रेक होने से निश्चित रूप से उन कारों की सुरक्षा बढ़ जाती है, क्योंकि डिस्क ब्रेक बेहतर गर्मी अपव्यय और ब्रेक फेड के जोखिम को कम करने के लिए जाने जाते हैं। इसके अलावा, डिस्क ब्रेक वाहनों को तेजी से और ज्यादा प्रभावी ढंग से रोकने के लिए जाने जाते हैं, खासकर हाई स्पीड पर। इसके अलावा डिस्क ब्रेक का निरीक्षण और रखरखाव करना आसान होता है।
विज्ञापन

2 of 7
मारुति सुजुकी से लेकर ह्यूंदै तक, भारत में कई मास-मार्केट कार निर्माताओं ने पहले से ही उन वाहनों की सुरक्षा को बढ़ाने के लिए सभी चार पहियों पर डिस्क ब्रेक के साथ अपने उत्पाद लॉन्च करना शुरू कर दिया है। यहां हम आपको उन पांच कारों के बारे में बता रहे हैं जो सभी चार पहियों पर डिस्क ब्रेक के साथ आती हैं और इनकी एक्स-शोरूम कीमत 15 लाख रुपये से कम है।
विज्ञापन

3 of 7
Hyundai i20 N Line Facelift 2023 - फोटो : Hyundai
Hyundai i20 N Line
Hyundai i20 N Line (ह्यूंदै आई20 एन लाइन) ह्यूंदै की प्रीमियम हैचबैक कार i20 का परफॉर्मेंस आधारिक स्पोर्टी वर्जन है। Hyundai i20 N Line के चारों पहियों पर डिस्क ब्रेक मिलते हैं, जो इस हैचबैक कार की एक खासयित है।

4 of 7
Hyundai Creta - फोटो : Hyundai
Hyundai Creta
Hyundai Creta (ह्यूंदै क्रेटा) भारतीय बाजार में बिक्री होने वाली सबसे लोकप्रिय एसयूवी में से एक है। लॉन्चिंग के बाद से ही अपनी डिजाइन, फीचर्स और टेक्नोलॉजी की वजह से यह ग्राहकों का ध्यान अपनी ओर खींचने में कामयाब रही है। कंपनी की छोटी हैचबैक कार i20 N Line की तरह ही क्रेटा भी सभी चारों पहियों में डिस्क ब्रेक के साथ आती है। 
विज्ञापन

5 of 7
Maruti Suzuki Grand Vitara - फोटो : Maruti Suzuki
Maruti Suzuki Grand Vitara
Maruti Suzuki Grand Vitara (मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा) मारुति सुजुकी के पोर्टफोलियो की एक प्रीमियम एसयूवी है जिसे वाहन निर्माता के नेक्सा रिटेल नेटवर्क के जरिए बेचा जाता है। ग्रैंड विटारा काफी आकर्षक डिजाइन और ढेर सारे फीचर्स के साथ आती है। एक एसयूवी की एक खास बात यह है कि इसमें चारों व्हील्स पर डिस्क ब्रेक मिलता है। 
विज्ञापन

6 of 7
Kia Seltos - फोटो : Kia India
Kia Seltos
भारतीय बाजार में अपनी एसयूवी के साथ काफी लोकप्रियता हासिल की है। दक्षिण कोरयाई कार ब्रांड ने भारतीय बाजार में अपनी पहली कार Seltos (सेल्टोस) लॉन्च की जो बेहद लोकप्रिय रही है, और भारतीय कार बाजार में अच्छी-खासी हिस्सेदारी हासिल करने में कामयाब रही है। यह कार सभी चार पहियों में डिस्क ब्रेक के साथ आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
MG Astor - फोटो : MG Motor
MG Astor
एमजी मोटर इंडिया अपनी कारों में दी जाने वाली कई एडवांस्ड टेक्नोलॉजी और फीचर्स के कारण पिछले कुछ वर्षों के दौरान अपनी ओर ध्यान आकर्षित कर रही है। ब्रिटिश कार निर्माता की एसयूवी पोर्टफोलियो में से एक कार Astor (एस्टर) सभी चार पहियों में डिस्क ब्रेक के फीचर के साथ आती है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें