पिछले कुछ वर्षों में भारतीय ऑटोमोबाइल क्षेत्र ने सुरक्षा के क्षेत्र में एक आदर्श बदलाव देखा है। भारतीय ऑटोमोबाइल ब्रांडों को ग्लोबल एनसीएपी से 5-स्टार सुरक्षा रेटिंग मिलने के साथ, वाहन निर्माता अत्याधुनिक एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (एडीएएस) पेश करके खेल को अगले स्तर पर ले जा रहे हैं। यह फीचर कार के साथ-साथ सड़क पर ड्राइवर और यात्रियों के लिए ज्यादा सुरक्षा सुनिश्चित करता है। यह सेफ्टी सूइट एडाप्टिव क्रूज कंट्रोल, लेन डिपार्चर वार्निंग, ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग और ब्लाइंड स्पॉट डिटेक्शन जैसे कई फीचर्स के साथ आता है। यहां हम आपको बता रहे हैं ADAS के साथ आने वाली सबसे किफायती कारें कौन सी हैं।
विज्ञापन
2 of 6
Hyundai Venue
- फोटो : Hyundai
Hyundai Venue
ह्यूंदै ने हाल ही में वेन्यू को अपडेट किया है और इसकी प्रमुख विशेषता ADAS सुइट है। यह सेफ्टी फीचर 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल और 1.5-लीटर डीजल दोनों में उपलब्ध है। जैसा कि अपेक्षित था, टॉप ट्रिम, SX(O), ADAS के साथ आता है। टर्बो पेट्रोल का आउटपुट 118 bhp और 172 Nm है। यह दो ट्रांसमिशन के साथ उपलब्ध है - एक 7-स्पीड डुअल-क्लच ऑटोमैटिक और एक 6-स्पीड मैनुअल। दूसरी ओर, डीजल इंजन 114 bhp और 250 Nm का आउटपुट देता है और सिर्फ 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आता है।
विज्ञापन
3 of 6
Honda Elevate
- फोटो : Social Media
Honda Elevate
होंडा एलिवेट, भीड़-भाड़ वाले मिड-साइज एसयूवी सेगमेंट में शामिल होने वाली लेटेस्ट कार है। भले ही इसने सेगमेंट में अभी एंट्री की है, लेकिन यह इस समय सबसे किफायती मिड-साइज की एसयूवी है जो एडीएएस टेक्नोलॉजी के साथ आती है, हालांकि जापानी कार निर्माता इसे होंडा सेंसिंग कहना पसंद करते हैं। सिर्फ ZX वैरिएंट इस सेफ्टी फीचर के साथ आता है और इसे दो ट्रांसमिशन विकल्पों के साथ जोड़ा गया है - एक 6-स्पीड मैनुअल और एक CVT ऑटोमैटिक। इसमें 119bhp और 145Nm पावर वाला 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन है।
4 of 6
Honda City
- फोटो : Honda
Honda City
Honda City hybrid (होंडा सिटी हाइब्रिड) को सबसे पहले कैमरा-आधारित ADAS सुइट मिला। होंडा सिटी में ADAS सुइट को 'होंडा सेंसिंग' कहा जाता है। इसमें लेन कीप असिस्ट, कोलिजन मिटिगेशन ब्रेकिंग, रोड डिपार्चर मिटिगेशन, एडेप्टिव क्रूज कंट्रोल, ऑटो हेडलैंप बीम एडजस्ट जैसे फीचर्स शामिल हैं। फेसलिफ्ट के बाद, पेट्रोल वैरिएंट - V, VX और ZX भी ADAS के साथ आते हैं। ADAS फीचर्स V वैरिएंट से उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
5 of 6
For Reference Only
- फोटो : अमर उजाला
Hyundai Verna
Hyundai Verna (ह्यूंदै वरना) होंडा सिटी के नक्शेकदम पर चलते हुए एडीएएस की पेशकश करने वाली देश की दूसरी मिड-साइज सेडान बन गई। ह्यूंदै वरना में यह सुरक्षा सूइट, जिसे ह्यूंदै स्मार्टसेंस कहा जाता है, एसएक्स (ओ) ट्रिम पर उपलब्ध है। इसमें फॉरवर्ड कोलिजन वार्निंग, ब्लाइंड-स्पॉट कोलिजन वार्निंग, लेन कीपिंग असिस्ट, लेन डिपार्चर वार्निंग, स्टॉप एंड गो के साथ स्मार्ट क्रूज कंट्रोल और लेन फॉलोइंग असिस्ट जैसे फीचर्स शामिल हैं।
MG Astor
MG Astor (एम एस्टर) का टॉप-एंड सेवी वैरिएंट ADAS सुइट के साथ एडाप्टिव क्रूज कंट्रोल, लेन डिपार्चर वार्निंग, फॉरवर्ड कोलिजन वार्निंग, ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग जैसे फीचर्स की पेशकश करता है। MG Astor एसयूवी के डैशबोर्ड पर एक पर्सनल AI असिस्टेंट रोबोट है जो विभिन्न विषयों पर जानकारी भी दे सकता है। शार्प वैरिएंट में भी ऑटोनॉमस लेवल 2 फीचर्स के लिए ADAS पैकेज चुनने का विकल्प है।