फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top 5 125cc Scooters: डेस्टिनी से लेकर एक्टिवा तक... भारत में बिकने वाले टॉप 5 सबसे किफायती 125सीसी स्कूटर

Wed, 06 Jul 2022 01:30 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारतीय वाहन बाजार में दोपहिया वाहनों का दबदबा है और इसके एक महत्वपूर्ण हिस्से पर स्कूटरों की हिस्सेदारी है। यहां हम आपको भारतीय बाजार में बिकने वाले सबसे किफायती स्कूटरों के बारे में बता रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 7
Yamaha Fascino 125-Fi - फोटो : For Reference Only
भारतीय वाहन बाजार में दोपहिया वाहनों का दबदबा है और इसके एक महत्वपूर्ण हिस्से पर स्कूटरों की हिस्सेदारी है। इसके अलावा, भारत में स्कूटरों की लोकप्रियता नई नहीं है। बजाज चेतक के समय से ही वे भारतीय बाजार का एक महत्वपूर्ण हिस्सा रहे हैं। हालांकि कुछ समय के लिए बाइक्स का दबदबा कम हो गया था, लेकिन वापसी करते हुए, बड़े पहिये वाले दोपहिया वाहनों ने बाजार में अपनी उचित हिस्सेदारी हासिल कर ली है। इस लोकप्रियता का इस्तेमाल करने के लिए, हीरो, होंडा, टीवीएस, सुजुकी और अन्य प्रमुख दोपहिया निर्माताओं ने अपने फीचर-लोडेड बाइक्स को बाजार में उतारा है। हालांकि, इतने सारे विकल्पों के बावजूद, किफायती कीमत हमेशा एक बड़ा सवाल बना रहा है। यहां हम आपको भारतीय बाजार में बिकने वाले सबसे किफायती स्कूटरों के बारे में बता रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
Hero Destini 125 XTEC - फोटो : Hero Motocorp
Hero Destini 125
Hero Destini 125 (हीरो डेस्टिनी 125) आसानी से भारतीय बाजार में सबसे किफायती स्कूटर होने का दावा कर सकती है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 70,400 रुपये है। स्कूटर के टॉप-एंड वैरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 75,900 रुपये तक जाती है। जैसा कि स्कूटर के नाम से ही पता चल जाता है, इसमें 124.6 सीसी का इंजन मिलता है। 
विज्ञापन

3 of 7
Honda Activa 125 Premium Edition - फोटो : Honda Motorcycle
Honda Activa 125
Honda Activa 125 (होंडा एक्टिवा 125) भारतीय बाजार में सबसे लोकप्रिय स्कूटरों में से एक है और इसे 74,989 रुपये (एक्स-शोरूम) की कीमत पर बेचा जा रहा है। इस किफायती कीमत के लिए, स्कूटर में फ्रंट ग्लोव बॉक्स, स्टार्ट/स्टॉप बटन, एलईडी हेडलैंप और डिस्क ब्रेक जैसे कई फीचर्स मिलते हैं। 

4 of 7
Hero Maestro Edge 125 - फोटो : Hero MotoCorp
Hero Maestro Edge 125
Hero Maestro Edge 125 (हीरो माइस्ट्रो एज 125) को भारतीय बाजार में 75,450 रुपये की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत पर बेचा जाता है और इसकी कीमत 84,320 रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है। स्कूटर को डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैंप, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, कॉल अलर्ट और नेविगेशन जैसे फीचर्स के साथ एक आकर्षक डिजाइन मिलता है।
 
विज्ञापन

5 of 7
Suzuki Access 125 - फोटो : Suzuki
Suzuki Access 125
Suzuki Access 125 (सुजुकी एक्सेस 125) को भारत में शुरुआती वैरिएंट के लिए 75,600 रुपये की एक्स-शोरूम कीमत में बेचा जाता है। हालांकि, यदि आप इस स्कूटर में और ज्यादा फीचर्स चाहते हैं तो आपको अलॉय व्हील्स और डिस्क ब्रेक वाले वर्जन को खरीद सकते हैं। जिसमें सुजुकी राइड कनेक्ट, एलईडी हेडलैम्प और अन्य फीचर्स मिलते हैं और इसकी एक्स-शोरूम  कीमत 85,200 रुपये है। 
विज्ञापन

6 of 7
Yamaha Fascino 125-Fi - फोटो : For Reference Only
Yamaha Fascino 125 Fi
यामाहा अन्य ब्रांडों को टक्कर देने के लिए अपने फैसिनो 125 फाई को बाजार में पेश करता है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 76,100 रुपये है। इस स्कूटर में 125 सीसी इंजन वाला एयर-कूल्ड इंजन है जो 8.2 PS का पावर और 10.3 Nm का पीक टॉर्क देता है।  इसमें एक साइलेंट स्टार्टर भी मिलता है। जैसा कि इसके नाम से पता चलता है, यह साइलेंट इंजन इग्निशन में मदद करता है। यानी इंजन बिना आवाज किए स्टार्ट हो जाती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Yamaha Fascino 125-Fi - फोटो : For Reference Only
स्कूटर के हायर-स्पेक डिस्क ब्रेक वर्जन में ब्लूटूथ के साथ यामाहा मोटरसाइकिल Connect X app (कनेक्ट एक्स एप) के साथ-साथ कुछ अन्य प्रमुख फीचर्स मिलते हैं। इसमें एलईडी हेडलाइट्स, डीआरएल, एलईडी टेललाइट, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, पावर असिस्ट के साथ हाइब्रिड टेक्नोलॉजी इंजन, डिस्क ब्रेक, शामिल हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें