फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tata Tigor और Tiago का फेसलिफ्ट मोह लेगा आपका मन, जानें फीचर्स और कीमत

Wed, 22 Jan 2020 07:48 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Tata Tiago Facelift - फोटो : Tata Motors
भारत की दिग्गज ऑटोमोबाइल कंपनी Tata Motors (टाटा मोटर्स) ने बुधवार को अपने 4 नए कार एक साथ भारत  में लॉन्च किए हैं। टाटा की इन नई कारों का ग्राहक कितना इंतजार कर रहे थे वो इससे पता चलता है कि कंपनी ने 5 फरवरी से शुरू होने वाले Auto Expo 2020 (ऑटो एक्सपो 2020) से कई दिनों पहले ही इन्हें लॉन्च कर दिया। Tata Motors ने प्रीमियम हैचबैक कार Altroz (अल्ट्रॉज) के अलावा तीन मौजूदा मॉडल्स  Nexon (नेक्सॉन), Tiago (टियागो) & Tigor (टिगोर) के फेसलिफ्ट मॉडल्स भी लॉन्च किए। कंपनी इन सभी गाड़ियों की बुकिंग काफी पहले शुरू कर चुकी है। Tata के इन सभी मॉडल्स में BS6 इंजन होगा। अगर बात करें Tata Tigor और Tata Tiago Facelift की तो इन दोनों कारों के फेसलिफ्ट में कई बदलाव किए गए हैं। सब 4 मीटर सेडान कार Tigor के फेसलिफ्ट मॉडल में 1.05 लीटर का डीजल इंजन बंद कर दिया गया है। 
विज्ञापन

2 of 5
कॉम्पैक्ट सेडान टाटा टिगोर

इंजन

Tata Tigor फेसलिफ्ट 6 वेरिएंट में पेश की गई है : XE, XM, XZ, XMA, XZ+, and XZA+. Tata Tigor फेसलिफ्ट और Tata Tiago दोनों अपडेटेड कार में पहले वाले मॉडल की तरह ही 1.2 लीटर, 3 सिलेंडर पेट्रोल इंजन है। लेकिन अब यह BS6 ईंधन उत्सर्जन मानक वाला इंजन है। यह इंजन 84PS का पावर और 113Nm का टॉर्क पैदा करेगा। BS4 मॉडल वाले इंजन की तुलना में नई BS6 इंजन में जहां पावर  1PS बढ़ गया है, वहीं टॉर्क 1Nm कम हो गया है। यह कार पहले की तरह ही 5 स्पीड मैन्युअल और AMT विकल्प के साथ आएगी। फेसलिफ्ट मॉडल को ग्लोबल NCAP क्रैश टेस्ट में 4 स्टार रेटिंग मिली है। 
विज्ञापन

3 of 5
Tata Tigor Facelift - फोटो : Tata Motors

डायमेंशन

टाटा मोटर्स ने Tigor फेसलिफ्ट के डायमेंशन में भी बदलाव किया है। कार की लंबाई 1 एमएम छोटी हो गई है, जबकि पुराने मॉडल की तुलना मे यह 5 एमएम छोटी हो गई है। पुराने Tigor में टायर के तीन विकल्प थे जबकि Tigor फेसलिफ्ट में सिर्फ 14 इंज और 15 इंज के व्हील्स मिल रहे हैं।

4 of 5
Tata Tiago Facelift - फोटो : Tata Motors

फीचर्स 

दोनों फेसलिफ्ट कार Tigor और Tiago के फ्रंट लुक में बदलाव किया गया है। इनमें नया बंपर, नया ग्रिल और नए हेडलैंप्स दिए गए हैं। Tigor फेसलिफ्ट में निचले बंपर पर DRL दी गई है, जो Tiago में मौजूद नहीं है। इंटीरियर पर गौर करें तो इसमें सेमी-डिजिटल गेज, नीचे से फ्लैट स्टीयरिंग व्हील, रिवर्स कैमरा असिस्ट के साथ 7 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। इंफोटेनमेंट सिस्टम ऐपल कार प्ले और ऐंड्रॉयड ऑटो सपॉर्ट करता है। Tata Tigor में पुश बटन स्टार्ट और स्टॉप दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Tata Tigor Facelift - फोटो : Tata Motors

कीमत

Tata Tigor और Tata Tiago के इंटीरियर को अपडेट करके पहले से शार्प फ्रंट लुक दिया गया है। इस वजह से यह दिखने में कुछ-कुछ टाटा अल्ट्रॉज जैसी लग रही है। Tata Tigor फेसलिफ्ट की कीमत 5.75 लाख से शुरू होती है, जबकि Tata Tiago फेसलिफ्ट के बेस वेरिएंट की कीमत 4.60 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें