Toyota Urban Cruiser
- फोटो : toyota (For Reference Only)
Toyota Urban Cruiser
टोयोटा कंपनी अपनी सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी टोयोटा अर्बन क्रूजर को सितंबर के तीसरे हफ्ते तक लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि कंपनी बुकिंग पहले ही लॉन्च कर चुकी है। इसे 11 हजार रुपये में बुक किया जा सकता है। बलेनो-ग्लैंजा के बाद यह दूसरी कार होगी, सुजुकी-टोयोटा ज्वाइंट वेंचर के तहत उतारी जाएगी। यह छह ट्रिम्स, 9 रंगों में लॉन्च होगी। इसमें 1.5 लीटर 4-सिलंडर, के15बी पेट्रोल इंजन लगा होगा, जो विचारा ब्रेजा में भी आता है। यह इंजन 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन, 4-स्पीड ऑटोमैटिक यूनिट के साथ आएगा, जो 103 बीएचपी की पावर और 138 एनएम का टॉर्क देगा।
अनुमानित कीमत: 8.25 लाख से 11.15 लाख तक (एक्स-शोरूम)