Yamaha MT-15 ABS
- फोटो : Yamaha
Yamaha MT-15
यामाहा MT-15 तो कंपनी की प्रसिद्ध बाइक यामाहा R15 की तर्ज पर बनाया गया है। इसमें 155 सीसी, लिक्विड कूल्ड, 4-स्ट्रोक, DOHC, 4-वाल्व, सिंगल सिलिंडर वाला इंजन दिया गया है, जो 18 बीएचपी की पावर और 8,500 आरपीएम पर 14 एनएम का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इंजन 6-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है। यह स्ट्रीट बाइक एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैंप, स्कल्पटेड टैंक, फुली डिजिटल निगेटिव एलसीडी इंस्ट्रूमेंट पैनल के साथ आती है। MT-15 के फ्रंट में 282 मिलीमीटर का डिस्क ब्रेक दिया है। वहीं, इसके रियर में 220 मिलीमीटर का डिस्क ब्रेक दिया है। सुरक्षा के लिए इसमें डुअल-चैनल ABS फीचर दिया है। वहीं, इसके सस्पेंशन फीचर्स की बात करें तो MT-15 के फ्रंट में टेलिस्कोपिक फॉर्क दिया गया है। वहीं, इसके रियर में मोनोशॉक सेटअप दिया गया है। इसका माइलेज 45 किमी प्रति लीटर तक है। Yamaha MT-15 की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 1,39,900 रुपये है, इसके टॉप एंड वैरियंट की कीमत 1,40,900 रुपये तक जाती है।