फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये हैं देश के टॉप-5 इलेक्ट्रिक स्कूटर, फुल चार्जिंग में चलते हैं 95 किमी तक, ये हैं फीचर्स

Sat, 28 Mar 2020 10:59 AM IST
अवधेश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Best Electric Scooter of India - फोटो : Social Media
आने वाला दौर इलेक्ट्रिक वाहनों का है। कुछ जानकारों का कहना है कि 2050 तक सड़क पर दौड़ने वाला हर दूसरा वाहन इलेक्ट्रिक वाहन हो सकता है। इस साल देश की प्रमुख दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी बजाज ऑटो ने अपने लोकप्रिय स्कूटर बजाज चेतक को इलेक्ट्रिक मॉडल में उतारा है। इसके बाद टीवीएस मोटर्स ने भी अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर IQUBE को भी बाजार में उतार दिया है।
विज्ञापन

TVS IQube

2 of 6
TVS iQube - फोटो : TVS

TVS iQube

टीवीएस IQube इलेक्ट्रिक स्कूटर में 4.4 KW की क्षमता की इलेक्ट्रिक मोटर लगाई गई है। यह एक बार पूरा चार्जिंग होने पर 75 किमी तक चलाया जा सकता है। इसकी स्पीड 78 किमी प्रति घंटा है। यह 6 BHP की पावर और 140 NM का टॉर्क जेनरेट करता है। इस स्कूटर की कीमत 1.15 लाख रुपये है। इसका पिकअप भी शानदार है। यह 4.2 सेकेंड में ही 40 किमी प्रति घंटा का रफ्तार पकड़ लेता है। 
विज्ञापन

Ampere V48 LA

3 of 6
File Photo - फोटो : ampere vehicles

Ampere V48 LA

इस स्कूटर में 48 V-24Ah की लेड एसिड बैटरी का प्रयोग किया गया है। इसे चार्ज करने में भी 8-10 घंटे का समय लगता है। यह 25 किमी प्रति घंटा की स्पीड से चल सकता है। पूरा चार्ज होने पर यह 45-50 किमी तक चलाया जा सकता है। यह ब्लैक, रेड और ग्रे तीन रंगों में उपलब्ध है। इसकी कीमत 28,900 से लेकर 37, 488 रुपये तय की गई है। इसमें 250W की BLDC मोटर पावर दी गई है।

 

Okinawa Ridge

4 of 6
Okinawa Ridge - फोटो : Google

Okinawa Ridge

Okinawa Ridge भी एक बेहतरीन विकल्प है। यह ओकिनावा  कंपनी की तरफ से बाजार में पहला स्कूटर पेश किया गया है। फुल चार्ज में यह 90 किमी तक चलाया जा सकता है। इसकी टॉप स्पीड 60 किमी प्रति घंटा है। इसकी कीमत 44,990 है। स्कूटर का वजन 96 किलोग्राम है। यह इस रेंज में ग्राहकों के लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है। 
विज्ञापन

Bajaj Chetak

5 of 6
Bajaj scooter Chetak - फोटो : Social

Bajaj Chetak

बजाज चेतक स्कूटर में दो अलग अलग ईको और स्पोर्ट मोड्स दिए गए हैं। इसमें ईको मोड की ड्राइविंग रेंज 95 किमी और स्पोर्ट मोड की ड्राइविंग रेज 85 किमी तक होगी। बजाज चेतक इलेक्ट्रिक में IP67 रैटेड Lithium-ion बैटरी का प्रयोग किया गया है। साथ ही स्विंगआर्म माउंटेड मोटर का भी इस्तेमाल किया गया है। इसके बेस वैरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत एक लाख रुपये और प्रीमियम वैरिएंट की कीमत 1.15 लाख रुपये रखी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Hero Electric Optima Plus - फोटो : Google

Hero Optima

इस स्कूटर में 48वी-28एएच क्षमता वाली बैटरी लगी हुई है। जो पूरी तरह से चार्ज होने में 8-10 घंटे तक का समय लेती है। इसकी बॉडी एरोडायनामिक डिजाइन वाली है। स्कूटर की टॉप स्पीड 25 किमी प्रति घंटा है। वहीं सिंगल चार्ज के बाद ये 50 किमी तक की लंबी दूरी तक कर सकती है। यह बाजार में तीन रंगों में मिलेगा। इनमें मैट रेड, सियान और मैट ग्रे में उपलब्ध है। इसमें 250W की क्षमता का BLDC इलेक्ट्रिक मोटर का प्रयोग किया गया है। इसकी कीमत 41,770 रुपये रखी गई है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें