बीएस6 फॉक्सवैगन पोलो का अपडेटेड वर्जन इस महीने की शुरुआत में बाजार में लॉन्च हो गया है। बाजार में इसे 5.82 से 9.59 लाख रुपये तक की एक्स-शोरूम कीमतों के साथ लॉन्च किया गया है।
विज्ञापन
2 of 5
2020 Volkswagen Polo
- फोटो : Volkswagen
फॉक्सवैगन ने अपनी पॉपुलर हैचबैक पोलो BS6-कम्पलायंट इंजन के साथ अपडेट किया है। अब कार में नया 1.0 TSI इंजन मिलेगा। कंपनी ने अपने 1.5-लीटर डीजल, 1.2-लीटर TSI टर्बो-पेट्रोल इंजन को नई पोलो में ड्रॉप किया है।
विज्ञापन
3 of 5
2020 Volkswagen Polo
- फोटो : Social Media
पोलो ट्रेंडलाइन, कंफर्टलाइन और हाईलाइन प्लस वैरिएंट में अपडेटेड 1.0-लीटर, 3-सिलेंडर MPI इंजन मिलेगा। वहीं, नया 1.0 TSI इंजन सिर्फ हाईलाइन प्लस और GT लाइन वैरिएंट में मिलेगा। ये इंजन 110hp की पावर और 175Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है।
आइए जानते हैं कि 1.0-लीटर MPI इंजन से लैस वैरिएंट के कैसे हैं फीचर्स
4 of 5
2020 Volkswagen Polo Interior
- फोटो : Volkswagen
पोलो ट्रेंडलाइन
इसमें 5-स्पीड मैनुअल के साथ 1.0-लीटर MPI पेट्रोल इंजन, दो एयरबैग, एबीएस, रियर पार्किंग सेंसर, सेंट्रल लॉकिंग, एडजस्टेबल फ्रंट और रियर हेडरेस्ट, रियर फॉग लाइट, फुल कवर वाले 14 इंच के स्टील व्हील, विंडस्क्रीन हीट-इंसुलेटिंग ग्लास, ब्लैक-एंड-ग्रे इंटीरियर थीम, फ्लैट-बॉटम स्टीयरिंग व्हील, ड्राइवर-साइड डेड पेडल, सेंट्रल कंसोल में चार्जिंग आउटलेट, फोल्डिंग रियर सीट्स, हाई एडजेस्टेबल ड्राइवर सीट, 14 इंच स्टील स्पेयर व्हील आदि फीचर दिए गए हैं।