टेस्ला कथित तौर पर एक रिकॉल ऑर्डर जारी कर रही है जिसमें संयुक्त राज्य अमेरिका में बड़े पैमाने पर 20 लाख इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) शामिल हैं। रिकॉल का मकसद ऑटोपायलट सिस्टम की खराबी को ठीक करना है। इस सिस्टम का काम यह सुनिश्चित करना है कि सेल्फ-ड्राइव मोड एक्टिव होने पर ड्राइवर सड़क और ट्रैफिक की स्थिति को लेकर चौकस रहे।
विज्ञापन
2 of 4
Tesla Car
- फोटो : Social Media
टेस्ला ऑटोपायलट सिस्टम बेहद विवादास्पद रही है और अमेरिका में कई दुर्घटनाओं को इससे जोड़ा गया है। रिकॉल आदेश जारी करने का ताजा फैसला अमेरिका के राष्ट्रीय राजमार्ग यातायात सुरक्षा प्रशासन (एनएचटीएसए) द्वारा दुर्घटनाओं की एक श्रृंखला की जांच शुरू करने के लगभग दो साल बाद आया है। आखिरकार एनएचटीएसए द्वारा यह पाया गया कि सेल्फ-ड्राइव मोड एक्टिव होने पर ड्राइवर को चौकस रखने के लिए ऑटोपायलट द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले उपाय नाकाफी हो सकते हैं।
विज्ञापन
3 of 4
Tesla Car
- फोटो : Tesla
रिकॉल में अब 2015 के बाद से अमेरिका में बेचे गए लगभग सभी टेस्ला वाहन शामिल हैं, जिनमें ऑटोपायलट भी एक्टिव कराया गया है। समाधान प्रक्रिया के हिस्से के रूप में, एक सॉफ्टवेयर अपडेट किया जाएगा, जो वाहन में अतिरिक्त कंट्रोल और अलर्ट लगाएगा, जिससे सेल्फ-मोड ड्राइविंग के दौरान ड्राइवर को ज्यादा चौकस रखा जा सके। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, एनएचटीएसए ने कहा, "स्वचालित तकनीक सुरक्षा में सुधार का बड़ा वादा करती है। लेकिन सिर्फ तभी जब इसे जिम्मेदारी से इस्तेमाल किया जाए। आज की कार्रवाई सुरक्षा को प्राथमिकता देकर स्वचालित प्रणालियों में सुधार का एक उदाहरण है।"
ऑटोपायलट वाहन के आसपास के यातायात का आकलन करने के लिए टेस्ला वाहनों पर कैमरे और सेंसर का इस्तेमाल करता है। यह वाहन को सुरक्षित लेन में रखने के लिए सड़कों पर लेन मार्करों की भी निगरानी करता है। हालांकि, टेस्ला ऑटोपायलट सिस्टम के आलोचकों ने लंबे समय से तर्क दिया है कि यह त्रुटिपूर्ण है, भले ही कंपनी ने इससे उलट तर्क दिया हो। टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने पिछले दिनों कहा था कि ऑटोपायलट मानवीय त्रुटियों की संभावना को नकारता है और इसलिए, एक वास्तविक व्यक्ति की तुलना में ज्यादा सुरक्षित हो सकता है। लेकिन हर कोई आश्वस्त नहीं है। वैसे भी अब तक तो नहीं है।
सेल्फ-ड्राइव तकनीक एक अत्यंत विवादास्पद विषय है। और इसे दुनिया के कई हिस्सों में कई नियामक के अनुमोदनों के अधीन है।