टेस्ला ने आपूर्तिकर्ताओं को बताया है कि वह 2025 के मध्य में "रेडवुड" नाम से एक नए मास मार्केट इलेक्ट्रिक वाहन का उत्पादन शुरू करना चाहता है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस मामले से परिचित चार लोगों ने यह जानकारी दी है। उनमें से दो लोगों ने बताया कि यह मॉडल एक कॉम्पैक्ट क्रॉसओवर होगा।
विज्ञापन
2 of 4
Tesla Model 3
- फोटो : Social Media
टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने लंबे समय से प्रशंसकों और निवेशकों की सस्ती इलेक्ट्रिक वाहनों और सेल्फ-ड्राइविंग रोबोटैक्सियों के लिए इच्छा को बढ़ाया है। इनके नेक्स्ट जेनरेशन, सस्ते इलेक्ट्रिक कार प्लेटफॉर्म पर बनने की उम्मीद है।
वे मॉडल, जिसमें 25,000 डॉलर (करीब 20 लाख रुपये) की एंट्री-लेवल कार भी शामिल है। इन मॉडल की बदौलत टेस्ला पेट्रोल से चलने वाली सस्ती कारों और चीन की BYD द्वारा बनाई गई सस्ती ईवी की बढ़ती संख्या के साथ मुकाबला कर सकेगा।
BYD 2023 की अंतिम तिमाही में टेस्ला को पछाड़ कर दुनिया के टॉप ईवी निर्माता बन गई है।
विज्ञापन
3 of 4
Tesla Supercharger
- फोटो : Social Media
मस्क ने पहली बार 2020 में 25,000 डॉलर की कार बनाने का वादा किया था। इस योजना को उन्होंने बाद में छोड़ दिया और फिर से शुरू किया। टेस्ला की सबसे सस्ती पेशकश, मॉडल 3 सेडान इस समय अमेरिका में 38,990 डॉलर की शुरुआती कीमत पर बेची जाती है।
मस्क ने पिछले साल कहा था कि उन्हें कारों जैसी बड़ी-बड़ी चीजों की उपभोक्ता मांग पर उच्च ब्याज दरों के प्रभाव को लेकर चिंता है।
दो सूत्रों ने कहा, टेस्ला ने पिछले साल आपूर्तिकर्ताओं को "रेडवुड" मॉडल के लिए "बोली के लिए अनुरोध" या बोलियों के लिए निमंत्रण भेजा, और 10,000 वाहनों की साप्ताहिक उत्पादन मात्रा का अनुमान लगाया।
तीनों सूत्रों ने कहा कि उत्पादन जून 2025 में शुरू होगा। सभी ने गोपनीयता की शर्त पर बात की क्योंकि मामला गोपनीय है।
रिपोर्ट के मुताबिक टेस्ला ने टिप्पणी के लिए अनुरोध का फिलहाल कोई जवाब नहीं दिया है।