Tesla Inc. (टेस्ला इंक) इस साल की धीमी शुरुआत से उबरने और ग्राहकों का ध्यान खींचने के लिए कई तरह के ऑफर्स दे रही है। कंपनी ने अपनी इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री बढ़ाने के लिए फ्री लाइफटाइम सुपरचार्जिंग, सस्ती फाइनेंसिंग और बड़ी छूट जैसे ऑफर्स पेश किए हैं।
टेस्ला की किन कारों पर मिल रहे हैं ऑफर्स?
टेस्ला ने Foundation Series Cybertruck (फाउंडेशन सीरीज साइबरट्रक) की बिक्री को बढ़ावा देने के लिए फ्री लाइफटाइम सुपरचार्जिंग का ऑफर दिया है। यह ऑफर 28 फरवरी के बाद खरीदी गई साइबरट्रक पर लागू होगा।
इसके अलावा, Model 3 पर 0 प्रतिशत APR (ब्याज दर) या बिना कोई डाउन पेमेंट के खरीदने का विकल्प दिया जा रहा है। वहीं, टेस्ला अपनी नई Model Y का उत्पादन बढ़ाने में लगी हुई है, इसलिए पुराने Model Y वेरिएंट्स पर भारी छूट दी जा रही है। Model S और Model X को भी फ्री लाइफटाइम सुपरचार्जिंग के साथ पेश किया जा रहा है।
विज्ञापन
2 of 6
Tesla Model S
- फोटो : Tesla
टेस्ला की बिक्री में गिरावट, चीन और यूरोप में भारी नुकसान
टेस्ला के लिए साल का पहला क्वार्टर आमतौर पर धीमा होता है, लेकिन इस साल गिरावट पहले से कहीं ज्यादा है। चीन, जो टेस्ला का सबसे बड़ा बाजार है, वहां फरवरी में टेस्ला की शिपमेंट में 49 प्रतिशत की भारी गिरावट दर्ज की गई। फ्रांस में भी बिक्री 26 प्रतिशत कम हुई, और पूरे यूरोप में जनवरी 2024 में बिक्री में 45 प्रतिशत की गिरावट आई।
अमेरिका में भी स्थिति बेहतर नहीं है। टेस्ला के सबसे बड़े अमेरिकी बाजार कैलिफोर्निया में Model 3 की रजिस्ट्रेशन 36 प्रतिशत तक गिर गई।
विज्ञापन
3 of 6
टेस्ला कारों पर दे रही है कई ऑफर्स
- फोटो : टेस्ला
शेयर बाजार में भी गिरावट, निवेशकों की चिंता बढ़ी
टेस्ला के शेयरों में भी इस साल गिरावट देखी जा रही है। मंगलवार को न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज में टेस्ला के शेयर 4.7 प्रतिशत गिर गए। इस साल अब तक टेस्ला के शेयरों में 30 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है।
बाजार में यह गिरावट बढ़ते ग्लोबल ट्रेड वॉर (वैश्विक व्यापार युद्ध) की चिंताओं के कारण आई है, जिससे ईवी इंडस्ट्री पर असर पड़ रहा है।
4 of 6
डोनाल्ड ट्रंप और एलन मस्क
- फोटो : ANI
मस्क के राजनीतिक फैसलों से कंपनी की छवि प्रभावित
टेस्ला के सीईओ एलन मस्क के कुछ राजनीतिक कदमों की वजह से अमेरिका और यूरोप में कंपनी को विरोध का सामना करना पड़ रहा है। कुछ टेस्ला शो-रूम और सुपरचार्जिंग स्टेशनों पर प्रदर्शन, तोड़फोड़ और आगजनी की घटनाएं हुई हैं।
Tesla के कुछ मालिकों ने अपनी कारों पर एलन मस्क विरोधी स्टीकर तक लगा लिए हैं। वहीं, कुछ ग्राहक अपनी टेस्ला कार को दूसरी इलेक्ट्रिक कारों से रिप्लेस कर रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 6
Tesla Model Y
- फोटो : Tesla
टेस्ला को है ग्रोथ की उम्मीद
कंपनी के अधिकारियों का कहना है कि 2024 में एक दशक से ज़्यादा समय में पहली बार वार्षिक बिक्री में गिरावट के बावजूद टेस्ला इस साल वृद्धि की ओर वापस लौटेगी। हालांकि, 2025 के लिए कंपनी ने कोई ठोस आंकड़े पेश नहीं किए हैं। पिछले साल एलन मस्क ने 20 प्रतिशत से 30 प्रतिशत की बिक्री बढ़ने का अनुमान दिया था, लेकिन कंपनी ने अब इस तरह का कोई आंकड़े पेश नहीं किया।
टेस्ला फिलहाल अपनी ईवी लाइनअप को अपडेट करने और नई किफायती कारों को बाजार में लाने की योजना बना रही है। हालांकि, इन नए मॉडल्स की ज्यादा जानकारी अभी नहीं दी गई है। कंपनी इस तिमाही में Model Y के नए वर्जन का उत्पादन शुरू करने के लिए कुछ हफ्तों तक अपने प्लांट्स को अपग्रेड करेगी, जिससे उत्पादन पर असर पड़ सकता है।
टेस्ला के नए ऑफर्स का मकसद
टेस्ला अपने वाहनों की बिक्री बढ़ाने के लिए सुपरचार्जिंग और फाइनेंसिंग ऑफर्स के साथ-साथ सरकार द्वारा दिए जाने वाले ईवी टैक्स क्रेडिट को भी प्रमोट कर रही है। हालांकि, अमेरिका में ट्रंप प्रशासन ने ईवी टैक्स क्रेडिट को खत्म करने की धमकी दी है, जिससे टेस्ला के कुछ मॉडल्स की बिक्री पर असर पड़ सकता है , जिसमें फाउंडेशन सीरीज साइबरट्रक भी शामिल है। पिछले साल कंपनी ने कहा था कि वह जल्द ही फाउंडेशन सीरीज साइबरट्रक की बिक्री बंद कर सकती है। यह सीरीज दिसंबर 2023 में डिलीवरी के लिए उपलब्ध कराई गई थी।