टेस्ला ने एलान किया है कि उसने साल 2021 में दुनिया भर में लगभग एक मिलियन (10 लाख) इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) की डिलीवरी की है। जिससे उसके डिलीवरी को 50 प्रतिशत तक बढ़ाने के अपने लक्ष्य में काफी सुधार हुआ है। टेस्ला ने पिछले पूरे वर्ष में 936,000 ईवी डिलीवर किए, जो पिछले वर्ष की तुलना में लगभग दोगुना है।
विज्ञापन
2 of 6
2021 Tesla Model 3
- फोटो : Tesla
रिपोर्टों के मुताबिक, Tesla Model 3 (टेस्ला मॉडल 3) और Model Y (मॉडल वाई) अमेरिकी निर्माता की सबसे लोकप्रिय ईवी थे और इन दोनों की 9,11,208 यूनिट्स बेची गईं। इसके बाद Model S (मॉडल एस) और Model X (मॉडल एक्स) की 24,964 यूनिट्स की बिक्री हुई। ये दोनों टेस्ला के लग्जरी मॉडल हैं और इनकी कीमत लगभग 100,000 डॉलर (करीब 75 लाख रुपये) है।
विज्ञापन
3 of 6
Tesla Model S Electric car
- फोटो : Tesla
चौथी तिमाही में बिक्री पर जोर दिया गया, जिसमें टेस्ला ने 308,600 यूनिट्स की डिलीवरी की। हालांकि डिलीवरी के आंकड़े वास्तव में प्रभावशाली हैं, लेकिन जो संख्या को और भी महत्वपूर्ण बनाता है वह यह है कि यह बड़ी संख्या उन वैश्विक चुनौतियों के बावजूद हासिल की गई है, जो बड़े पैमाने पर मोटर वाहन उद्योग को त्रस्त किए हुए है।
4 of 6
tesla car
- फोटो : istock
महामारी एक बड़ी चुनौती बनी हुई है, साथ ही सेमीकंडक्टर चिप की वैश्विक कमी बनी हुई है। टेस्ला भी चीन जैसे देशों में सुरक्षा नियामकों की जांच के दायरे में आ गई है। और हाल ही में अमेरिका में NHTSA (एनएचटीएसए) द्वारा टेस्ला के ऑटोपायलट कार्यक्षमता की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
5 of 6
Tesla Model X
- फोटो : Tesla
यहां यह जानना भी जरूरी है कि टेस्ला कई बाजारों में मौजूद नहीं है। हर देश के आधार पर डिलीवर की गई यूनिट्स के आंकड़े अभी तक उपलब्ध नहीं है। लेकिन माना जा सकता है कि टेस्ला की अधिकतर बिक्री चीन और अमेरिकी बाजार में हुई है।
सीईओ एलन मस्क ने हाल ही में ट्विटर पर टेस्ला के कर्मचारियों को छुट्टियों के दौरान ज्यादा मेहनत करने के लिए धन्यवाद दिया ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि डिलीवरी समय पर हो। मस्क 2021 में दुनिया के सबसे धनी व्यक्ति बन गए और उनकी दौलत को बढ़ाने में टेस्ला की बड़ी भूमिका रही है।