देश की प्रमुख ऑटोमोबाइल कंपनी Tata Motors (टाटा मोटर्स) ने आज अपनी लोकप्रिय हैचबैक कार Tiago (टियागो) का नया वेरिएंट लॉन्च कर दिया है। इस हैचबैक का नाम Tiago Limited Edition (टियागो लिमिटेड एडिशन) है। यह टियागो रिफ्रेश रेंज की पहली सालगिरह के मौके पर पेश की गई है। जानें इस नए वेरिएंट में क्या है खास।
कीमत
Tiago Limited Edition को दिल्ली में 5.79 लाख रुपये की एक्स-शोरूम कीमत पर लॉन्च किया गया है। XT वैरिएंट पर आधारित, टियागो लिमिटेड एडिशन मैनुअल ट्रांसमिशन में उपलब्ध होगा। इस वेरिएंट को तीन सिंगल टोन कलर्स में पेश किया गया है। इसमें फ्लेम रेड, पियरलेसेंट व्हाइट और डेटोना ग्रे शामिल हैं।
विज्ञापन
3 of 8
Tata Tiago Facelift
- फोटो : Tata Motors
'न्यू फॉरएवर' रेंज
इससे पहले पिछले साल 2020 में टाटा ने टियागो के बीएस6 वर्जन को लॉन्च किया था जो इसकी 'न्यू फॉरएवर' रेंज का हिस्सा है। टियागो 2020 में मामूली डिजाइन अपग्रेड किए गए थे और कार मैनुअल और एएमटी गियरबॉक्स दोनों विकल्पों में उपलब्ध है। इसमें नया Revotron 1.2-लीटर बीएस6 पेट्रोल इंजन मिलता है।
4 of 8
Tata tiago xz+
फीचर्स
टियागो लिमिटेड एडिशन कुछ नए फीचर्स शामिल किए गए हैं। लिमिटेड एडिशन टियागो में नया 14-इंच के बोल्ड ब्लैक अलॉय व्हील्स, 5-इंच का इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन शामिल है जिसमें Navimaps के माध्यम से 3D नेविगेशन, डिस्प्ले के साथ रिवर्स पार्किंग सेंसर, वॉयस कमांड रिकग्निशन और इमेज और वीडियो प्लेबैक शामिल हैं। इसमें रियर पार्सल शेल्फ भी मिलता है।
विज्ञापन
5 of 8
Tata Tiago Facelift
- फोटो : Tata Motors
नई लॉन्च से उम्मीदें
इस नए वेरिएंट के लॉन्च पर टाटा मोटर्स के यात्री वाहन कारोबार के मार्केटिंग हेड विवेक श्रीवत्स ने कहा, "2016 में लॉन्च होने के बाद से, टियागो अपने सेगमेंट में बहुत सफल रही है और इसे सभी ने सराहा है। उसके बाद, इस उत्पाद के बीएस 6 वर्जन को 2020 में पेश किया गया था जिसने लॉन्च के समय GNCAP (जीएनसीएपी) द्वारा 4 स्टार सुरक्षा रेटिंग हासिल की, जिससे यह अपने सेगमेंट में सबसे सुरक्षित कार बन गई। इस समय इस कार के 3.25 लाख से ज्यादा संतुष्ट ग्राहक हैं। टियागो ने जाहिर तौर पर बाजार की जबरदस्त प्रतिक्रिया हासिल की है। हमें विश्वास है कि इस लिमिटेड एडिशन की शुरूआत और हमारे न्यू फॉरएवर फिलॉसफी के जरिए, हम अपने उपभोक्ताओं की लगातार बढ़ती मांग को पूरा करते हुए इस सेगमेंट में उत्साह लाते रहेंगे।"
कंपनी की इंपैक्ट डिजाइन की पहली कार
टाटा टियागो भारतीय कार निर्माता के लिए काफी तगड़ा प्रदर्शन करती रही है। कंपनी ने पिछले साल गुजरात में अपने साणंद प्लांट से 3,00,000 वीं यूनिट को तैयार कर रोल आउट किया था। टाटा मोटर्स ने टियागो को सबसे पहले 2016 में लॉन्च किया था। टियागो कंपनी के इंपैक्ट डिजाइन फिलॉसफी के तहत पहला उत्पाद था। और यह कार काफी आकर्षक कीमत पर ढेर सारे फीचर्स के साथ आती है।
विज्ञापन
7 of 8
Tata Tiago New
- फोटो : Tata Motors
कम कीमत से तगड़ी चुनौती
टियागो टाटा के एंट्री-लेवल प्रोडक्ट का एक अहम हिस्सा है। लॉन्चिंग के बाद से लगभग चार वर्षों के दौरान यह तीन लाख से ज्यादा ग्राहकों की पसंद बनने में कामयाब रही है। टाटा का कहना है कि कार की लुक के साथ-साथ इसमें मिलने वाले फीचर्स की वजह से इसके संभावित खरीदारों ने इसे पसंद किया है। जबकि इसकी शुरुआती 4.69 लाख रुपये की एक्स-शोरूम कीमत की वजह से यह अपने प्रतिद्वंद्वियों को सीधे मुकाबला करती है।
सुरक्षा में शानदार
टियागो Global NCAP (ग्लोबल एनसीएपी) सेफ्टी क्रैश टेस्ट में 4-स्टार की रेटिंग हासिल करने में सफल रही है। इस कार में मिलने वाले सेफ्टी फीचर्स में डुअल एयरबैग, रियर पार्किंग एसिस्ट और ब्रेक फोर्स डिस्ट्रीब्यूशन शामिल हैं।