Tata Nexon EV Pooja
- फोटो : Reddit
महंगी पड़ती है मेंटेनेंस!
शुरुआत में जब कोई नई तकनीक आती है तो महंगी होती है। देश में अभी बिक रहीं इलेक्ट्रिक कारें काफी महंगी हैं, हालांकि सरकार उन पर सब्सिडी भी दे रही है। लेकिन अभी भी वे काफी महंगी हैं। वहीं ईवी की मेंटेनेंस कॉस्ट दूसरे ईंधन वाले वाहनों के मुकाबले काफी कम है, क्योंकि ईवी में मूविंग पार्ट्स काफी कम होते हैं, वहीं इनका कूलिंग सिस्टम काफी कारगर होता है।
वहीं ईवी निर्माता कंपनियां जैसे एमजी ग्राहकों को मेंटेनेंस पैकेज भी दे रही हैं। एमजी ने ईशील्ड नाम से पैकेज भी लॉन्च किया है, जिसमें पांच साल की मैन्युफैक्चरिंग वारंटी मुफ्त में दे रही है, साथ ही बैटरी पर 8 साल या डेढ़ लाख किमी की वारंटी के साथ पांच साल तक रोड साइड असिस्टेंस भी दे रही है।