इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की मांग दुनिया भर में बढ़ रही है। भारत के पड़ोसी देश नेपाल में भी इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग देखी जा रही है। ऐसे में भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक कार अब नेपाल में भी मिलेगी। देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी Tata Motors (टाटा मोटर्स) ने अपनी लोकप्रिय इलेक्ट्रिक एसयूवी Nexon EV (नेक्सन ईवी) को नेपाल में लॉन्च कर दिया है। नेपाली बाजार में नेक्सन ईवी की शुरुआती कीमत NPR 35.99 लाख तय की गई है। भारतीय मुद्रा के हिसाब से यह लगभग 22.50 लाख रुपये है।
वेरिएंट्स और बुकिंग
नेपाल में Tata Nexon EV तीन वेरिएंट्स में उपलब्ध होगी जिसमें XM, XZ+ और XZ+ Lux ट्रिम्स शामिल हैं। टाटा ने पहले ही ग्राहकों के लिए एनपीआर 25,000 की राशि पर बुकिंग शुरू कर दी है। कंपनी ने बताया कि बुकिंग राशि रिफंडेबल है। कंपनी ने बताया कि नेक्सन ईवी को ग्राहक 16600155777 नंबर पर कॉल करके भी बुक कर सकते हैं।
विज्ञापन
2 of 5
Tata Nexon EV ZConnect App
- फोटो : For Refernce Only
वारंटी
टाटा नेपाल में सिपरडी ट्रेडिंग प्राइवेट लिमिटेड के साथ साझेदारी में नेक्सन ईवी की बिक्री करेगी। टाटा बैटरी पर आठ साल या 1,60,000 किलोमीटर (जो भी पहले हो) की वारंटी और इलेक्ट्रिक वाहन पर तीन साल या 1,25,000 किलोमीटर (जो भी पहले हो) की वारंटी के साथ नेपाल में नेक्सन ईवी की बिक्री करेगी। Mahindra e2O (महिंद्रा ई2ओ) और Hyundai Kona SUV (ह्यूंदै कोना एसयूवी) के अलावा नेक्सन ईवी भारत की लेटेस्ट इलेक्ट्रिक कार बन गई है, जो पड़ोसी देश में निर्यात की जाएगी।
विज्ञापन
3 of 5
Tata Nexon EV Interior
- फोटो : For Reference Only
कंपनी की उम्मीदें
टाटा मोटर्स में PVIB के प्रमुख मयंक बाल्दी ने कहा, "हम नेपाल में अपनी इलेक्ट्रिक एसयूवी - नेक्सन ईवी के लॉन्च की घोषणा करते हुए रोमांचित हैं। अत्याधुनिक ग्रीन टेक्नोलॉजी जिप्ट्रॉन से चलने वाली, नेक्सन ईवी ग्राहक के अनुभव को एक नए स्तर पर पहुंचा देती है। सबसे महत्वाकांक्षी डिजाइन और फीचर्स के साथ, बेजोड़ सुरक्षा, बेहतर ड्राइविंग आनंद, आकर्षक सर्विस पैकेज और फुली डेडिकेटेड चार्जिंग नेटवर्क के साथ, नेक्सन ईवी अपने ग्राहकों के लिए सबसे व्यापक इकोसिस्टम मुहैया कराता है। यह न्यूनतम लागत पर मन की पूरी शांति सुनिश्चित करता है। हमें विश्वास है कि हमारे ग्राहक नेक्सन ईवी से खुश होंगे, और हम टाटा मोटर्स के यात्री और इलेक्ट्रिक वाहनों की ओर से उन्हें सुखद यादों की कामना करते हैं।"
4 of 5
Tata Nexon EV Charging
- फोटो : For Refernce Only
चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर में मदद
टाटा मोटर्स नेपाल में ईलेक्ट्रिक व्हीकल इंफ्रास्ट्रक्चर लगाने में भी मदद करेगी। इसके लिए कंपनी देश में नए ईवी, देश भर में अत्याधुनिक डीसी चार्जर के साथ चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर और होम चार्जिंग सॉल्यूशंस के साथ अपना योगदान देगी।
नेक्सन डार्क एडिशन
बता दें कि नेक्सन भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाला इलेक्ट्रिक यात्री वाहन है, और अप्रैल और जून के बीच पहली तिमाही में इस कार की 1,716 यूनिट्स बेचीं गईं। भारत में, टाटा मोटर्स ने हाल ही में नेक्सन ईवी का डार्क एडिशन लॉन्च किया, जिसे Nexon Dark (नेक्सन डार्क) कहा जाता है। भारतीय बाजार में इसकी कीमत 10.40 लाख रुपये है।