फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tata Motors Sales: टाटा मोटर्स ने जुलाई 2023 में दर्ज की 80,633 यूनिट्स की बिक्री, जानें डिटेल्स

Tue, 01 Aug 2023 06:02 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Tata Motors - फोटो : Tata Motors
Tata Motors Limited (टाटा मोटर्स लिमिटेड) ने मंगलवार को एलान किया कि उसकी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बिक्री जुलाई 2022 के दौरान 81,790 यूनिट्स की तुलना में जुलाई 2023 में 80,663 यूनिट्स रही। घरेलू बिक्री के आंकड़े जुलाई 2022 में 78,978 यूनिट्स की तुलना में जुलाई 2023 में 78,844 यूनिट्स रहे। कुल यात्री वाहन बिक्री घरेलू बाजार में जुलाई 2023 के लिए 47,628 यूनिट्स और जुलाई 2022 के लिए 47,505 यूनिट्स है।
विज्ञापन

2 of 5
Tata Concept Curvv Electric SUV - फोटो : Tata Motors
वाहन निर्माता इस समय भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक वाहन सेगमेंट में अग्रणी है। यह टियागो, टिगोर और नेक्सन के ईवी वर्जन बेच रही है। कर्व कूपे एसयूवी के प्रॉडक्शन वर्जन की शुरूआत के साथ जल्द ही लाइनअप का विस्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

3 of 5
Tata Tiago EV - फोटो : Tata Motors
निर्माता पहले ही Tiago EV की 10 लाख से ज्यादा यूनिट्स बेच चुकी है। वहीं, Nexon EV की 50,000 से ज्यादा यूनिट्स बिक चुकी हैं। ये आंकड़े काफी प्रभावशाली हैं, यह देखते हुए कि चार्जिंग नेटवर्क अभी भी विकसित हो रहा है और ईवी वर्जन की कीमत वाहनों के स्टॉक आईसीई वर्जन की तुलना में ज्यादा है।
 
 

4 of 5
Tata Safari - फोटो : Tata Motors
इसके अलावा, निर्माता नेक्सन, सफारी और हैरियर के फेसलिफ्ट मॉडल पर भी काम कर रहा है। तीनों एसयूवी में ऑटो एक्सपो 2023 में प्रदर्शित कर्व ईवी से प्रेरित डिजाइन मिलेंगे। ऊपर एलईडी डेटाइम रनिंग लैंप के साथ एक स्प्लिट हेडलैंप डिजाइन होगा और मुख्य हेडलैंप क्लस्टर बम्पर में वर्टिकल होगा। पीछे की तरफ टेल लैंप्स में भी बदलाव किया जाएगा। कुछ एसयूवी में आगे के साथ-साथ पीछे की तरफ भी लाइटबार मिलेगा। 

नए डैशबोर्ड लेआउट, नए अपहोल्स्ट्री और नए सेंटर कंसोल के साथ इंटीरियर को भी नया रूप दिया जाएगा। इसके अलावा स्टीयरिंग व्हील भी नया होगा जिसमें ट्विन-स्पोक डिजाइन के साथ बीच में एक स्क्रीन होगी। अभी तक स्क्रीन के फंक्शन के बारे में पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Tata Harrier - फोटो : Tata Motors
हैरियर और सफारी में जो सबसे बड़ा बदलाव है वह नया 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन होगा। यह 5,000 आरपीएम पर 168 बीएचपी का पावर और 2,000-3,500 आरपीएम पर 280 एनएम का पीक टॉर्क आउटपुट देता है। यह BS6 चरण 2 मानदंडों का अनुपालन करता है और रेगुलर पेट्रोल और E20 पेट्रोल पर चल सकता है। यह स्टैंडर्ड तौर पर 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आएगा। हालांकि, इसमें ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिलने की भी उम्मीद है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें