फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tata Motors: टाटा मोटर्स ने सिर्फ एक साल में रिकॉर्ड संख्या में फाइल किए 158 पेटेंट, 71 हासिल हुए

Tue, 25 Apr 2023 06:54 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Tata Motors Auto Expo 2023 - फोटो : Tata Motors
Tata Motors (टाटा मोटर्स) ने मंगलवार को एलान किया कि उसने सिर्फ एक साल में यानी पिछले वित्त वर्ष में रिकॉर्ड संख्या में 158 पेटेंट और 79 डिजाइन दाखिल किए हैं। इसकी वजह से कमर्शियल वाहनों और यात्री कारों के एक भारतीय ओईएम द्वारा देश में दायर किए गए पेटेंट की संचयी संख्या सबसे ज्यादा है। कंपनी को वित्तीय वर्ष के दौरान 71 पेटेंट हासिल हुए। 
विज्ञापन

2 of 5
Tata Motors Auto Expo 2023 - फोटो : Tata Motors
पेटेंट उत्पाद के व्यापक स्पेक्ट्रम के साथ-साथ प्रक्रिया नवाचारों और सीईएसएस (CESS) (कनेक्टेड, इलेक्ट्रिफाइड, सस्टेनेबल और सेफ) से संबंधित टेक्नोलॉजी के मेगाट्रेंड्स के विकास से हैं। पेटेंट में विभिन्न वाहन प्रणालियां जैसे पावरट्रेन, बॉडी और ट्रिम, सस्पेंशन और उत्सर्जन नियंत्रण आदि शामिल हैं।
विज्ञापन

3 of 5
Tata Concept Curvv Electric SUV - फोटो : Tata Motors
कंपनी ने कहा कि वह व्यापक संख्या में पेटेंट और डिजाइन दाखिल करके इंजीनियरिंग उत्कृष्टता और नवाचार की ओर बढ़ रही है। "हमारा ध्यान नई ऊर्जा, शून्य उत्सर्जन, सुरक्षा, प्रदर्शन, स्वामित्व की कम लागत और डिजिटलीकरण के क्षेत्रों में अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी और अत्याधुनिक प्रक्रियाओं को विकसित करने पर है। टाटा मोटर्स के चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर, राजेंद्र पेटकर ने कहा, हम राष्ट्र निर्माण का समर्थन करने, टॉप क्लास के मोबिलिटी सॉल्यूशंस बनाने और अपने ग्राहकों की उभरती आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए अपनी इंजीनियरिंग कौशल को विकसित करने में निवेश करना जारी रखेंगे।

4 of 5
Tata Motors Auto Expo 2023 - फोटो : Tata Motors
टाटा मोटर्स के आरएंडडी सेंटर ने हाल ही में बौद्धिक संपदा व्यापार कांग्रेस (आईपीबीसी) एशिया, टोक्यो में एशिया आईपी एलीट 2022 पुरस्कार जैसे कई प्रतिष्ठित पुरस्कार और सम्मान जीते हैं। अन्य पुरस्कारों में ASSOCHAM द्वारा शीर्ष पेटेंट संचालित उद्योग के लिए IP उत्कृष्टता पुरस्कार शामिल हैं; सीआईआई द्वारा सर्वश्रेष्ठ पेटेंट पोर्टफोलियो पुरस्कार; और क्वेस्टेल द्वारा आईपी उत्कृष्टता पुरस्कार।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Tata Altroz iCNG at Auto Expo 2023 - फोटो : Amar Ujala
अन्य खबरों में, कंपनी ने हाल ही में अल्ट्रोज आईसीएनजी के लिए बुकिंग शुरू कर दी है। इसके लिए टोकन राशि 21,000 रुपये तय की गई है। Altroz iCNG की डिलीवरी मई 2023 में शुरू होगी। Tata Motors Altroz iCNG को चार वैरिएंट्स- XE, XM+, XZ और XZ+ में पेश करेगी। इसमें चार कलर ऑप्शन होंगे- ओपेरा ब्लू, डाउनटाउन रेड, आर्केड ग्रे और एवेन्यू व्हाइट।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें