फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tata Motors Car Offers: टियागो से लेकर सफारी तक... टाटा मोटर्स की कारों पर मिल रही है भारी छूट, जानें डिटेल्स

Tue, 09 Aug 2022 08:04 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
Tata Tiago - फोटो : Tata Motors
Tata Motors (टाटा मोटर्स) की कारों को ग्राहकों का काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। लेकिन अपनी बिक्री को बढ़ाने के लिए कंपनी अगस्त के महीने में अपने कुछ चुनिंदा मॉडलों पर भारी छूट दे रही है। ये छूट नकद छूट, एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट लाभ के रूप में मिल रहे हैं। कंपनी Tata Harrier (टाटा हैरियर), Safari (सफारी), Tiago (टियागो) और Tigor (टिगोर) जैसे मॉडल्स पर कई ऑफर मिल रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
Tata Harrier XT Plus - फोटो : Tata Motors
Tata Harrier
Tata Harrier पर कुल 45,000 रुपये की छूट मिल रही है, जिसमें 40,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 5,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट शामिल है। यह ऑफर टाटा हैरियर के सभी वैरिएंट्स के लिए मान्य है। यह एसयूवी सिर्फ 2.0-लीटर 168 bhp डीजल इंजन के साथ पेश किया जाता है, जिसमें मैनुअल या ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलते हैं। 
विज्ञापन

3 of 7
Tata Safari Adventure Persona - फोटो : Tata Motors
Tata Safari
7-सीटर एसयूवी टाटा सफारी पर 40,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस मिल रहा है। जबकि इस एसयूवी पर कोई कॉर्पोरेट छूट नहीं दी जा रही है। Tata Safari अपनी अंडरपिनिंग Harrier से साझा करती है, लेकिन इसमें बैठने के लिए एक अतिरिक्त पंक्ति दी गई है, जो इसे 7-सीटर एसयूवी बनाती है। टाटा सफारी के सभी वैरिएंट्स पर एक्सचेंज बोनस दिया जा रहा है। 

4 of 7
Tata Tigor - फोटो : Tata Motors
Tata Tigor
वैरिएंट्स के आधार पर Tata Tigor पर कुल मिलाकर 23,000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। Tata Tigor XE और XM वैरिएंट पर 10,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस दिया जा रहा है। जबकि XZ वैरिएंट पर 10,000 रुपये की अतिरिक्त नकद छूट मिल रही है। इसके साथ ही सभी वैरिएंट पर 3,000 रुपये का कॉर्पोरेट छूट भी दिया जा रहा है। जिससे कुल मिलाकर आपको 23,000 रुपये की छूट मिलती है। यह ऑफर सीएनजी वर्जन पर लागू नहीं है। 
विज्ञापन

5 of 7
Tata Tiago - फोटो : Tata Motors
Tata Tiago
टाटा टियागो भारतीय बाजार के लिए टाटा की एंट्री-लेवल पेशकश है। कंपनी अपनी इस कार पर टिगोर की तरह ही, वैरिएंट्स के आधार पर, 23,000 रुपये की छूट दे रही है। XE, XM और XT वैरिएंट पर 10,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस मिल रहा है। जबकि XZ ट्रिम पर 10,000 रुपये का अतिरिक्त कैश डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके साथ ही सभी वैरिएंट पर 3,000 रुपये का कॉर्पोरेट छूट भी दिया जा रहा है। जिससे कुल मिलाकर 23,000 रुपये की छूट ऑफर की जा रही है। 
विज्ञापन

6 of 7
Tata Nexon - फोटो : Tata Motors
नेक्सन पर छूट नहीं
हालांकि, टाटा अपने बेस्ट-सेलर नेक्सन, या अपने किसी भी ईवी रेंज पर कोई छूट नहीं दे रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Tata Tiago - फोटो : Tata Motors
मॉडल नगद छूट कॉरपोरेट छूट एक्सचेंज बोनस कुल छूट
Harrier - 5,000 40,000 45,000
Safari - - 40,000 40,000
Tigor 10,000 3,000 10,000 23,000
Tiago 10,000 3,000 10,000 23,000
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें