टाटा मोटर्स ने पिछले महीने लॉन्च की गई Curvv EV (कर्व ईवी) के बाद, कर्व का ICE (इंटरनल कंब्शन इंजन) मॉडल लॉन्च कर दिया है। अत्यधिक प्रतिस्पर्धा वाले कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में टाटा कर्व को 9.99 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया है। जिसकी कीमत टॉप मॉडल के लिए 17.69 लाख रुपये तक जाती है। सभी कीमतें एक्स-शोरूम हैं। कंपनी के एलान किया है कि यह कीमतें इंट्रोडक्ट्री हैं और 31 अक्तूबर, 2024 तक बुकिंग करने पर लागू होती हैं।
टाटा कर्व चार ट्रिम लेवल- स्मार्ट, प्योर, क्रिएटिव और अचीव्ड में उपलब्ध है। कर्व में इसके बाद भी कई सब-वेरिएंट्स मिलते हैं। दिलचस्प बात यह है कि टाटा कर्व कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में 11वां वाहन बन जाता है।
विज्ञापन
2 of 6
Tata Curvv SUV Coupe
- फोटो : Tata Motors
कर्व टाटा मोटर्स के नए ATLAS प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है। कर्व आईसीई और इसका इलेक्ट्रिक वर्जन दोनों टाटा के एटलस प्लेटफॉर्म पर आधारित हैं, और इनकी डिजाइन भी एक जैसी है। हालांकि लुक की बात करें तो टाटा कर्व को कर्व ईवी से अलग दिखाने के लिए, कुछ बदलाव किए गए हैं। कर्व में इंजन को ठंडी हवा देने के लिए वेंट के साथ फ्रंट ग्रिल मिलते हैं। साथ ही इसके एयर डैम को अलग तरीके से डिजाइन किया गया है। इसके अलावा, 18 इंच के एलॉय व्हील्स भी कर्व ईवी से अलग हैं। जिसमें रेंज बढ़ाने के लिए ज्यादा एरोडायनामिक डिजाइन की जरूरत होती है।
जबकि पीछे की तरफ, यह कर्व ईवी पर पाए जाने वाले 'कर्व.ईवी' ब्रांडिंग के बजाय सिर्फ 'कर्व' ब्रांडिंग के साथ आती है। इसके बावजूद, फ्लश डोर हैंडल के साथ एसयूवी कूपे बॉडी डिजाइन जैसी कुछ समानताएं बनी रहती हैं।
विज्ञापन
3 of 6
Tata Curvv SUV Coupe
- फोटो : Tata Motors
मिला नया इंजन
टाटा मोटर्स का नया 1.2-लीटर GDi टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन, जिसका नाम Hyperion (हाइपरियन) है, ने कर्व के साथ अपनी शुरुआत की है। यह इंजन 124 bhp का पावर और 225 Nm का टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है। इसे या तो छह स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन या 7-स्पीड डीसीए ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा जाता है। नया इंजन 13.69 लाख रुपये में क्रिएटिव एस ट्रिम लेवल से शुरू किया जाता है।
टाटा कर्व के निचले वेरिएंट में टर्बोचार्ज्ड 1.2-लीटर इंजन मिलता है, जो टाटा नेक्सन को भी पावर देता है। यह इंजन 119 bhp का अधिकतम पावर और 170 Nm का पीक टॉर्क पैदा करता है। यह इंजन या तो 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन या 7-स्पीड डीसीए ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा जाता है। ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ दोनों इंजन ऑप्शन पैडल शिफ्टर्स के साथ आते हैं। जो गियरबॉक्स के मैनुअल कंट्रोल की अनुमति देते हैं।
4 of 6
Tata Curvv SUV Coupe
- फोटो : Tata Motors
डीजल इंजन भी उपलब्ध
टाटा कर्व भी 1.5-लीटर क्रायोटेक डीजल इंजन के ऑप्शन के साथ उपलब्ध है। यह इंजन 117 bhp का अधिकतम पावर और 260 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। यह 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ-साथ 7-स्पीड डुअल-क्लच ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आता है।
टाटा कर्व अपनी क्लास का पहला वाहन है जिसे डीजल इंजन से जुड़ा डुअल-क्लच ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिलता है। डीजल पावरट्रेन के डुअल-क्लच ऑटोमैटिक वेरिएंट पर पैडल शिफ्टर्स भी उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
5 of 6
Tata Curvv SUV Coupe
- फोटो : Tata Motors
कैसा है इंटीरियर और फीचर्स
इंटीरियर की बात करें तो, डुअल-टोन बरगंडी और काले केबिन के साथ, एसयूवी के केबिन में काफी मामूली बदलाव देखने के मिलते हैं। ईवी मॉडल की तरह, विभिन्न ट्रिम के साथ ज्यादा इंटीरियर कलर ऑप्शंस पेश किए जाते हैं। फीचर्स के मामले में, टाटा कर्व में बैकलिट टाटा लोगो के साथ चार-स्पोक स्टीयरिंग वायरलेस एपल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो के साथ 12.3-इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम, 10.25-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 9-स्पीकर जेबीएल साउंड सिस्टम और एक वायरलेस फोन चार्जर मिलता है।
Tata Curvv EV Electric Coupe SUV
- फोटो : Tata Motors
अचीव्ड+ ए ट्रिम लेवल में अतिरिक्त फीचर्स जैसे वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स ड्राइवर के लिए 6-तरफा इलेक्ट्रिक एडजस्टमेंट और टू-स्टेप रिक्लाइन (झुकाव) फंक्शन के साथ पीछे की बेंच मिलती है। कर्व में सेफ्टी फीचर्स में 360-डिग्री कैमरा, लेवल 2 एडीएएस, छह एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टैबिलिटी कंट्रोल, ऑल डिस्क ब्रेक, टीपीएमएस और ऑटो होल्ड के साथ इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक शामिल हैं।