फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Suzuki Hayabusa 2021 का ग्लोबल डेब्यू, जानें इस सुपरबाइक की पावर, माइलेज, फीचर्स और सारी डिटेल्स, देखें वीडियो

Fri, 05 Feb 2021 04:11 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
Suzuki Hayabusa 2021 - फोटो : Suzuki
जापान की दिग्गज ऑटो निर्माता Suzuki Motor Corporation (सुजुकी मोटर कॉर्पोरेशन) ने शुक्रवार को अपनी सुपरबाइक Suzuki Hayabusa (सुजुकी हायाबुसा) की तीसरी पीढ़ी को आधिकारिक तौर पर पेश किया। सुजुकी अपनी नई बाइक की बिक्री दुनिया भर के बाजार में करेगी। नई 2021 हायाबुसा में कई बड़े बदलाव देखने को मिले हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
Suzuki Hayabusa 2021 - फोटो : For Reference Only
लुक और डिजाइन
तीसरे-जेनरेशन मॉडल में डुअल-टोन बॉडी रंगों के साथ एक शार्प-लुक का एक्सटीरियर डिजाइन मिलता है। फ्रंट में बिल्ट-इन पोजिशन लाइट्स के साथ टर्न सिग्नल और एक ऑल-एलईडी हेडलाइट दी गई है। इन लाइट्स को फ्रंट एयर इनटेक के बाहरी किनारों पर रखा गया है, जैसा कि पिछले मॉडल में देखा गया था। 



 
विज्ञापन

3 of 7
Suzuki Hayabusa 2021 Instrument Console - फोटो : Leaked Video Grab (For Reference Only)
नया इंस्ट्रूमेंट कंसोल
कंपनी के बाइक के इंस्ट्रूमेंट कंसोल की ट्विन एनालॉग क्लॉक को भी अपडेट किया है। अब एनालॉग डायल के बीच में एक छोटा टीएफटी पैनल दिया गया है। अपडेट के बावजूद, इंस्ट्रूमेंट कंसोल अभी भी काफी पुराने-स्कूल के बाइक की तरह दिखता है। नई हायाबुसा को दिए गए अन्य अपडेट्स में मल्टी इंजन पावर मोड, एक क्विकशिफ्टर, और नए इलेक्ट्रॉनिक सस्पेंशन शामिल हैं। साथ ही एक कंप्रेहेंसिव इलेक्ट्रॉनिक्स सुइट शामिल हो सकते हैं, जिसमें एक इनर्शियल मेजरमेंट यूनिट (IMU) शामिल है जो कॉर्नरिंग ABS और ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम को पावर देगा। 

4 of 7
Suzuki Hayabusa 2021 - फोटो : Leaked Video Grab (For Reference Only)
नई दमदार इंजन
नई 2021 Suzuki Hayabusa बाइक में अपडेटेड इंजन दिया गया है। इसमें 1,340 cc, इनलाइन 4-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन मिलता है जो अब यूरो 5 उत्सर्जन मानकों का पालन करता है। यह इंजन एक राइड-बाय-वायर इलेक्ट्रॉनिक थ्रोटल सिस्टम से लैस है। इसके साथ-साथ इसमें अपडेटेड इनटेक और एक्जॉस्ट सिस्टम भी मिलता है। कंपनी के अनुसार, इस नए सेटअप का फायदा लो और मिड-रेंज में पावर और टॉर्क आउटपुट को बढ़ाने में मिलेगा। 
विज्ञापन

5 of 7
Suzuki Hayabusa - फोटो : For Reference Only
पावर और माइलेज
यह इंजन 9,700 rpm पर 187.7 bhp का पावर और 7,000 rpm पर 150Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन में पहले की तरह 6-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। मोटरसाइकिल का कुल वजन (कर्ब वेट) 264 किलोग्राम है। कंपनी का दावा है कि नई 2021 हायाबुसा 14.9 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है। 
विज्ञापन

6 of 7
Suzuki Hayabusa - फोटो : For Reference Only
नए फीचर्स
यह बाइक SDMS-α के साथ कंपनी के नए सुजुकी इंटेलिजेंट राइड सिस्टम (S.I.R.S.) से लैस है। इससे बाइक में 5 राइडिंग मोड, पावर मोड सेलेक्टर, इंजन ब्रेक कंट्रोल, ट्रैक्शन कंट्रोल, बाय-डायरेक्शनल क्विक शिफ्ट सिस्टम और एंटी-लिफ्ट कंट्रोल सिस्टम जैसे फीचर्स मिलते हैं। 

इससे एक्टिव स्पीड लिमिटर जैसा फीचर भी मिलता है। इसका फायदा यह है कि बाइक राइडर बाइक की स्पीड लिमिट को निर्धारित कर सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Suzuki Hayabusa - फोटो : For Reference Only
भारत में लॉन्चिंग
कंपनी अपनी नई बाइक को सबसे पहले यूरोप बाजार में बेचेगी, जिसकी शुरुआत इसी महीने के आखिर तक होगी। यूरोपीय बाजारों के बाद, बाइक को जापान और उत्तरी अमेरिका में लॉन्च किया जाएगा। जिसके 2021 की दूसरी छमाही में भारतीय बाजार में आने की भी उम्मीद है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें