Ram 2500 Pickup Truck
- फोटो : Ram Trucks
25 साल में घट गई 50% से ज्यादा विजिबिलिटी
अमेरिका की इंश्योरेंस इंस्टिट्यूट फॉर हाईवे सेफ्टी (IIHS) द्वारा की गई एक रिसर्च के मुताबिक, 1990 के दशक के मुकाबले आज की कुछ मॉडर्न एसयूवी में ड्राइवर की विजिबिलिटी 50 प्रतिशत से ज्यादा कम हो चुकी है। इस अध्ययन में फोर्ड F-150, शेवरले सबअर्बन, होंडा अकॉर्ड, होंडा CR-V, टोयोटा कैमरी और जीप ग्रैंड चेरोकी जैसी गाड़ियों के 1997 से लेकर 2023 तक के मॉडल्स का तुलनात्मक विश्लेषण किया गया। हर कार के अंदर 360-डिग्री कैमरा सिस्टम लगाया गया, जो ड्राइवर की आंखों के स्तर पर रखा गया, और देखा गया कि ड्राइवर को कितना हिस्सा सड़क का साफ दिख रहा है।
यह भी पढ़ें - FASTag Annual Pass: 15 अगस्त से लागू होगा नया फास्टैग वार्षिक पास, जानें कीमत, वैधता और फायदे