फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहने के लिए सुपरस्टार हैं रजनीकांत, लेकिन उनके गैराज में हैं ये साधारण सी कारें!

Wed, 22 Jan 2020 04:13 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
RajniKanth cars - फोटो : Social Media
तमिल सुपरस्टार रजनीकांत आजकल पेरियार पर दिए एक बयान के चलते चर्चा में हैं। जिसके बाद तमिलनाडु में उनपर माफी मांगने का दबाव बनाया जा रहा है, लेकिन अपनी बेबाक छवि के चलते उन्होंने माफी मांगने से इंकार कर दिया है। रजनीकांत को साउथ की फिल्मों का सुपरस्टार भी कहा जाता है, यहां तक कि उन्हें वहां का ‘भगवान’ भी कहते हैं। वहीं सुपरस्टार रजनीकांत के गैराज में एक से बढ़ कर एक कारें हैं। आइए जानते हैं उनके कार कलेक्शन के बारे में...
विज्ञापन

2 of 7
Premier Padmini taxi - फोटो : Social

प्रीमियर पदमिनी

भले ही रजनीकांत सुपरस्टार हों, लेकिन उनके पास महंगी कारों के अलावा सस्ती कारें भी हैं। उनमें से एक है प्रीमियर पदमिनी, जिसे उन्होंने 1980 के दशक में खरीदा था। उन्होंने इस कार अच्छे से संभाल कर रखा हुआ है। फिएट की इस कार में 1.1 लीटर का इंजन आता था, वहीं अब यह कार सड़कों पर बामुश्किल ही दिखाई देती है।
विज्ञापन

3 of 7
ambassador car

हिंदुस्तान मोटर्स एंबेसडर

पुरानी ऑक्सफोर्ड सीरीज-3 पर बेस्ड एंबेसडर को मॉरिस मोटर्स लिमिटेड कंपनी बनाती थी। सालों तक इस कार को देश के ब्यूरोक्रेट्स और नेता इस्तेमाल कते रहे। यहां तक कि कई सालों तक यह प्रधानमंत्री के काफिले की भी शान थी। वहीं अब इस कंपनी को प्यूजो ने खरीद लिया है और जल्द ही नई अंबेसडर सड़कों पर दौड़ेगी।

4 of 7
2012 honda civic

होंडा सिविक

नई जेनरेशन की होंडा सिविक को होंडा ने पिछले साल लॉन्च किया था। इससे पहले कई सालों तक सिविक बाजार से बाहर रही। रजनीकांत के पास मौजदू पुरानी पीढ़ी की सिविक में 1.8 लीटर का पेट्रोल इंजन है, जो 130 बीएचपी की पावर देता है।
विज्ञापन

5 of 7
RajniKanth Innova - फोटो : Social Media

टोयोटा इनोवा

टोयोटा इनोवा एक 8 सीटर कार है। जिसके बेस मॉडल में 2.5 लीटर का डीजल इंजन मिलता है। जो 147 बीएचपी की पावर और 343 एनएम का टार्क जनरेट करता है। कार के इंजन को 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन गियरबॉक्स से लैस किया गया है। सुपर स्टार रजनीकांत के पास पुरानी पीढ़ी की इनोवा है, जिसकी कीमत करीब 15 लाख रुपये है जो एक लीटर में करीब 14 किलोमीटर तक का माइलेज देती है।
विज्ञापन

6 of 7
Rajnikanth BMW X5 - फोटो : Team-BHP

बीएमडब्ल्यू एक्स5 ( BMW X5 )

बीएमडब्ल्यू की यह कार अपने हाई-क्वालिटी इंटीरियर और परफॉर्मेंस को लेकर काफी लोकप्रिय है। बीएमडब्ल्यू एक्स5 में 3.0 लीटर 6 सिलेंडर ट्विन टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन दिया गया है। जो करीब 255पीएस का पावर और 560एनएम का टार्क देती है। कार को 0-100 किमी प्रति घंटे की स्पीड पकड़ने में सात सेकेंड से भी कम का समय लगता है। इस कार की भारतीय बाजार में कीमत लगभग 80 लाख रुपए है। वहीं रजीनांकत के पास टॉप वेरियंट वाली BMW X5 है, जो सनरूफ के साथ आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
RajniKanth limousine - फोटो : Social Media

लग्जरी कारें

वहीं इन सादी और सिंपल कारों के अलावा थलाईवा के पास मर्सिडीज बेंज जी-क्लास, रॉल्स रॉयस फैंटम, कॉल्स रॉयस घोस्ट, और कस्टम बिल्ट लिमोजीन भी है, जिसकी कीमंत 22 करोड़ रुपये है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें