फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

5.79 लाख रुपये वाली Hyundai Aura में मिलेंगे ये फीचर, एक लीटर पेट्रोल में चलेगी 20.5 किमी

Wed, 22 Jan 2020 09:29 AM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Hyundai Aura - फोटो : Hyundai
ह्यूंदै ने अपनी सब-कॉम्पैक्ट सेडान कार Hyundai Aura को लॉन्च कर दिया है। 5.79 लाख की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत वाली Aura का मुकाबला सब कॉम्पैक्ट सेगमेंट में Maruti Dzire, Honda Amaze, Ford Aspire और Tata Tigor से है। Aura इस सेगमेंट की सबसे सस्ती कार है।

Hyundai Xcent की जगह लेना वाली Aura बीएस6 इंजन के साथ पेट्रोल, डीजल और सीएनजी वेरियंट में मिलेगी। Aura के बेस डीजल वर्जन वेरियंट की कीमत 7.73 लाख रुपये है। वहीं मारुति डिजायर के शुरुआती पेट्रोल बेस वेरियंट की कीमत 5.82 लाख रुपये है। जानते हैं Aura के सबसे सस्ते बेस वेरियंट में कौन से फीचर मिलेंगे...
विज्ञापन

2 of 6
Hyundai Aura Launch - फोटो : Hyundai

इंजन

Hyundai Aura की लंबाई 3995 एमएम, चौड़ाई 1680 एमएम और ऊंचाई 1520 एमएम होगी। इसका व्हीलबेस 2450 एमएम का है। इसमें 165 एमएम का ग्राउंड क्लीयरेंस मिलेगा। इसकी फ्यूल टैंक कैपेसिटीं 37 लीटर की होगी। इसके बेस वेरियंट में 14 इंच के टायर मिलेंगे। पेट्रोल वर्जन वाले बेस वेरियंट E में ट्रांसमिशन का फीचर मिलेगा, वहीं यह 1.2 लीटर कप्पा डुअल पेट्रोल इंजन में आएगी। वहीं डीजल इंजन S वेरियंट में मिलेगा। पेट्रोल इंजन 6,000 आरपीएम पर 83 पीएस की पावर देगा, जबकि 4,000 आरपीएम पर 116 एनएम का टॉर्क देगा। यह इंजनम 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ आएगा। Aura में 402 लीटर का बूट स्पेस मिलेगा। कंपनी का दावा है कि यह पेट्रोल इंजन 20.5 किमी प्रति लीटर का माइलेज देगा।
विज्ञापन

3 of 6
Hyundai Aura Launch - फोटो : Hyundai

सेफ्टी फीचर्स

Hyundai Aura को चार वेरियंट्स E, S, SX, SX(+) और SX(O) में लॉन्च किया गया है। सबसे सस्ते बेस वेरियंट के सेफ्टी फीचर्स की बेत करें, तो इसमें इमोबिलाइजर, इंमरजेंसी स्टॉप सिग्नल, सेंट्रल लॉकिंग, रिअर पार्किंग सेंसर, ड्राइवर और पैसेंजर साइड एयरबैग, एबीएस के साथ ईबीडी, ड्राइवर पैसेंजर सीट बेल्ट रिमाइंडर, ISOFIX के साथ सीट बेल्ट प्रीटेंशनर और स्पीड अलर्ट सिस्टम जैसे फीचर मिलेंगे।

4 of 6
Hyundai Aura Rear - फोटो : Hyundai

एक्सटीरियर

Hyundai Aura में रेडिएटर ग्रिल के चारों तरफ प्रीमियम सैटिन सिल्वर लाइनिंग, स्टाइलिश Z शेप्ड एलईडी टेल लैंप्स, बॉडी कलर बंपर, बॉडी कलर साइड मिरर और डोर हैंडल मिलेगा। वहीं इसमें शार्कफिन एंटिना की बजाय माइक्रो टाइप एंटिना मिलेगा। साथ ही पीछे की तरफ क्रोम गार्निश का फीचर मिलेगा।
विज्ञापन

5 of 6
Hyundai AURA sedan Interior - फोटो : Hyundai

इंटीरियर

इसमें डुअल टोन ग्रे इंटीरियर मिलेगा। इसके अलावा फ्रंट और रिअर डोर मैप्स पॉकेट्स, फ्रंट और रिअर रूम लैंप्स, एडजस्टेबल रिअर सीट हेडरेस्ट्स का फीचर मिलेगा। साथ ही हीटर के साथ मैनुअल एसी, फ्रंट-रिअर पॉवर आउटलेट, फ्रंट पावरविंडोज, इंटरनली एड़जस्टेबल आउटसाइड मिरर्स, कूल्ड ग्लोव बॉक्स, इलेक्ट्रिक पॉवर स्टीयरिंग का फीचर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Hyundai Aura - फोटो : Hyundai

वारंटी और कीमत

 
वेरियंट्स Petrol MT Petrol AMT Diesel MT Diesel AMT Turbo Petrol CNG
E 5.79 Lakhs
S 6.55 Lakhs 7.05 Lakhs 7.74 Lakhs 8.24 Lakhs 7.29 Lakhs
SX 7.30 Lakhs
SX (O) 7.86 Lakhs 9.03 Lakhs
SX+ 8.05 Lakhs 9.23 Lakhs 8.55 Lakhs
 

ह्यूंदै इस कार के साथ तीन तरह के वारंटी पैकेज दे रही है।

  • 3 साल / 1,00,000 किमी
  • 4 साल / 50,000 किमी
  • 5 साल / 40,000 किमी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें