KTM 390 Adventure 2019
- फोटो : Social Media
स्पोर्ट्स बाइक बनाने वाली कंपनी केटीएम ने EICMA में अपनी नई बाइक KTM 390 Adventure पर से पर्दा उठाया है। यह बाइक दिखने में KTM 790 Adventure जैसी ही है। इसमें विंडशील्ड के साथ एलईडी हेडलैंप और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट पैनल दिया गया है। वहीं इसमें नुकल गार्ड्स, बैश प्लेट, फ्लैट सीट और सिंगल साइड माउंटेड एग्जास्ट दिया गया है। इसके अलावा बाइक में राइड-बाइ-वॉयर, इलेक्ट्रॉनिक फ्यूल इंजेक्शन, क्लच-लेस शिफ्टिंग, ट्रैक्शन कंट्रोल और काउंटर बैलेंसर जैसे फीचर मिलेंगे।
सस्पेंशन सिस्टम की बात करें, तो 43 एमएम के यूएसडी फ्रंट फॉर्क्स और पीछे मोनोशॉक यूनिट मिलेगी। बाइक में आगे 19-इंच के फ्रंट और पीछे 17-इंच के व्हील्स मिलेंगे। इसके अलावा 320 एमएम के फ्रंट डिस्क ब्रेक और 230 एमएम के रिअर डिस्क ब्रेक सिस्टम मिलेगा। इसके अलावा इसमें बॉश का एबीएस फीचर के साथ ब्लूटूथ कनेक्टिविटी वाला 5-इंच का टीएफटी डैश, एडजस्टेबल विंडशील्ड और एलईडी टेल लैंप्स का फीचर होगा। वहीं इस बाइक की कीमत 3.20 लाख रुपये होगी।
इस बाइक का वजन 158 किग्रा है और इसमें 14.5 लीटर का फ्यूल टैंक मिलेगा। बाइक में 373.2 सीसी का सिंगल सिलेंडर एयर कूल्ड इंजन दिया गया है, जो 9,000 आरपीएम पर 43 बीएचपी की पावर और 7,000 आरपीएम पर 37एनएम का टॉर्क देगा। बाइक में स्लिपर क्लच के साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स मिलेगा।