Mahindra XUV700
- फोटो : Mahindra
बड़ी कारों पर क्या असर होगा?
जो कारें "छोटी कार" की परिभाषा में नहीं आतीं, उन पर अब 40 प्रतिशत टैक्स लगेगा। लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि टैक्स पहले से ज्यादा हो गया है। पहले इन पर 28 प्रतिशत जीएसटी के साथ करीब 15 प्रतिशत का सेस लगता था, यानी कुल मिलाकर लगभग 42 प्रतिशत टैक्स देना पड़ता था। अब इसकी जगह सीधे 40 प्रतिशत फ्लैट टैक्स लगेगा। 1,200 सीसी से अधिक पेट्रोल और 1,500 सीसी से अधिक डीजल वाली सभी कारों पर 40 प्रतिशत जीएसटी लगेगा। इसका फायदा ग्राहकों को होगा क्योंकि कुल टैक्स का बोझ थोड़ा कम हो जाएगा।
अन्य वाहनों पर कितनी जीएसटी
ऑटो पार्ट्स, जिन पर पहले अलग-अलग दरें थीं, अब 18 प्रतिशत की एक समान दर से कर लगेगा। और तीन पहिया वाहनों पर जीएसटी को 28 से घटाकर 18 फीसदी किया गया है। बस, ट्रक और एम्बुलेंस जैसे बड़े वाहन भी 18 प्रतिशत के स्लैब में आएंगे। निजी इस्तेमाल के लिए विमानों पर 40 प्रतिशत जीएसटी लगेगा।
यह भी पढ़ें - Tesla in India: भारत में टेस्ला की धूम नहीं! इसकी वजह कीमत या मस्क का है असर?