Skoda Auto India (स्कोडा ऑटो इंडिया) ग्राहकों के लिए अपनी आनेवाली प्रीमियम सेडान कार Slavia (स्लाविया) की टेस्ट ड्राइव शुरू करने के लिए पूरी तरह तैयार है, जिसके मार्च में लॉन्च होने की उम्मीद है। चेक कार निर्माता ने इस महीने पुणे के चाकन में स्थित अपने मैन्युफेक्चरिंग प्लांट से स्लाविया सेडान के पहले बैच को रोल आउट करना शुरू कर दिया।
मार्च से टेस्ट ड्राइव
स्कोडा ऑटो इंडिया में सेल्स और मार्केटिंग निदेशक जैक हॉलिस ने कहा कि सेडान के अगले कुछ हफ्तों में शोरूम में आने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि होमोलोगेशन में थोड़ी देरी हुई है। यह सर्टिफिकेशन की एक प्रक्रिया है कि एक विशेष वाहन सड़क पर चलने योग्य है और सरकार द्वारा निर्धारित कुछ तय मानदंडों से मेल खाता है। हालांकि, हॉलिस ने पुष्टि की है कि टेस्ट ड्राइव मार्च में शुरू होगी।
विज्ञापन
2 of 10
Skoda Slavia
- फोटो : Skoda
सेडान सेगमेंट में बड़ा दांव
स्कोडा भारत में सेडान सेगमेंट को पुनर्जीवित करने के लिए स्लाविया के साथ बड़ा दांव लगा रही है। हाल के वर्षों में एसयूवी और हैचबैक की लोकप्रियता से इस सेगमेंट में दिलचस्पी कुछ हद तक कम हो गई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक हॉलिस ने हाल ही में कहा था कि स्लाविया अहम है क्योंकि 'किसी ने कुछ भी नया लॉन्च नहीं किया है। सेडान के लिए कोई जोखिम नहीं है।' स्कोडा ऑटो इंडिया के चेयरमैन क्रिश्चियन काह्न वॉन सेलेन ने कहा, "स्लाविया न सिर्फ प्रीमियम सेडान सेगमेंट को बढ़ावा देगी, बल्कि डिजाइन, पैकेजिंग, डायनेमिक्स, टेक्नोलॉजी और वैल्यू के मामले में स्कोडा की विशेषज्ञता, वंशावली और सेडान के साथ विरासत को भी प्रदर्शित करेगी।"
विज्ञापन
3 of 10
Skoda Slavia
- फोटो : Skoda
Rapid को करेगी रिप्लेस
Skoda Slavia की आधिकारिक बुकिंग पूरे देश में पहले से ही जारी है। आनेवाली Slavia के अलावा, स्कोडा देश में Skoda Octavia (स्कोडा ऑक्टेविया) और Skoda Superb (स्कोडा सुपर्ब) सेडान कारों की भी बिक्री करती है। स्लाविया स्कोडा की प्रीमियम सेडान लाइन-अप में शामिल होगी। स्कोडा स्लाविया कंपनी की अन्य कार Rapid (रैपिड) की जगह लेने के लिए तैयार है, जिसके भारतीय बाजार में फेसलिफ्ट के साथ वापसी करने की संभावना नहीं है।
4 of 10
Skoda Slavia
- फोटो : Skoda
रैपिड से ज्यादा बड़ी
मेड-इन-इंडिया MQB A0 IN प्लेटफॉर्म पर आधारित Kushaq एसयूवी के बाद Slavia स्कोडा की दूसरी कार है। सेडान मॉडल लाइनअप तीन ट्रिम्स - एक्टिव, एम्बिशन और स्टाइल में उपलब्ध होगी। नई स्कोडा सेडान की कुल लंबाई 4541 mm, चौड़ाई 1752 mm और ऊंचाई 1487 mm है। इसका व्हीलबेस 2651 mm है, जो अपने सेगमेंट में सबसे लंबा है। रैपिड की तुलना में स्लाविया 128 mm लंबी, 53 mm चौड़ी और 20 mm ऊंची है। यह फर्स्ट-जेनरेशन ऑक्टेविया से भी बड़ी है।
विज्ञापन
5 of 10
Skoda Slavia
- फोटो : Skoda
इंजन और पावर
नई स्कोडा सेडान को दो TSI टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन के साथ उपलब्ध कराया जाएगा। पहला 1.0-लीटर, 3-सिलेंडर TSI इंजन है। यह इंजन 115 bhp का पावर और 178 Nm का टार्क जेनरेट करता है। इसमें या तो 6-स्पीड मैनुअल या 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया जा सकता है। सेडान 1.5-लीटर, 4-सिलेंडर TSI पेट्रोल इंजन के साथ भी उपलब्ध होगा। यह इंजन 148 bhp का पावर और 250 Nm का टार्क जेनरेट करता है। इस इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल और 7-स्पीड DSG ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया जाएगा।
विज्ञापन
6 of 10
Skoda Slavia
- फोटो : Skoda
शानदार फीचर्स
नई Slavia का इंटीरियर लेआउट Octavia के जैसा ही है। ऐसा लगता है कि इसके कुछ स्विचगियर्स और ट्रिम्स Kushaq से लिए गए हैं, जिनमें बटन, टच-बेस्ड क्लाइमेट कंट्रोल और टू-स्पोक स्टीयरिंग व्हील शामिल हैं। इसमें स्मार्टफोन कनेक्टिविटी के साथ डैशबोर्ड इंटीग्रेटेड 10-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है। इंफो यूनिट के ठीक नीचे एसी वेंट्स हैं। इस सेडान में डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, वायरलेस चार्जिंग पैड, वेंटिलेटेड सीट, लेदर अपहोल्स्ट्री, ऑटो डिमिंग इंटरनल रियर व्यू मिरर, कीलेस एंट्री, कनेक्टेड कार फीचर्स और कई अन्य खूबियां हैं। रिपोर्ट के मुताबिक एंट्री-लेवल एक्टिव ट्रिम 7-इंच टचस्क्रीन इंफो यूनिट के साथ आएगा।
विज्ञापन
7 of 10
Skoda Slavia
- फोटो : Skoda
सेफ्टी फीचर्स
सुरक्षा फीचर्स की बात करें तो, नई स्लाविया सेडान में 6 एयरबैग, एक रियर पार्किंग कैमरा, आइसोफिक्स चाइल्ड सीट माउंट, हिल होल्ड कंट्रोल (वैकल्पिक), एक इलेक्ट्रॉनिक डिफरेंशियल सिस्टम (ईडीएस), मल्टी कोलिजन ब्रेक और एक टायर प्रेशर मॉनिटर सिस्टम मिलता है। नई स्कोडा सेडान में सेगमेंट से सबसे बड़ी व्हीलबेस मिलती है, जिससे ज्यादा लेगरूम मिलता है।
8 of 10
Skoda Slavia
- फोटो : Skoda
एक्सटीरियर लुक और स्टाइल
आनेवाली स्कोडा सेडान के एक्सटीरियर लुक और स्टाइल की बात करें तो इसमें ब्रांड के सिग्नेचर बटरफ्लाई ग्रिल के साथ-साथ एल-आकार के डीआरएल के साथ स्लीक हेडलैंप और उल्टे एल-आकार के मोटिफ के साथ फॉग लैंप हैं। इसकी स्लोपिंग रूफलाइन बूट लिड में मिल जाती है। जबकि बोल्ड कैरेक्टर लाइन्स शोल्डर से लेकर टेललैंप्स तक देखी जा सकती है। साइड प्रोफाइल 16-इंच ड्यूल-टोन अलॉय व्हील्स (सिर्फ टॉप-एंड ट्रिम के लिए) और विंडो लाइन के चारों ओर क्रोम ट्रिम से सजाया गया है। कार के रियर में सी-शेप्ड एलईडी टेललैंप्स और क्रोम स्ट्रिप के साथ बंपर मिलता है।
9 of 10
Skoda Slavia
- फोटो : Skoda
कलर ऑप्शन
वाहन निर्माता ने बताया की उसकी नई मिड-साइज सेडान पांच कलर स्कीम में पेश की जाएगी। इनमें कैंडी व्हाइट, टॉरनेडो रेड, कार्बन स्टील, रिफ्लेक्स सिल्वर और क्रिस्टल ब्लू जैसे रंग शामिल हैं।
अनुमानित कीमत और मुकाबला
लॉन्चिंग के बाद भारतीय बाजार में मिड-साइज सेडान सेगमेंट में Skoda Slavia का मुकाबला Maruti Suzuki Ciaz, Hyundai Verna, Honda City और आनेवाली Volkswagen Virtus से होगा। स्कोडा स्लाविया की एक्स-शोरूम कीमत 10 लाख से 17 लाख रुपये के बीच होने की उम्मीद है।