स्कोडा ने हाल ही में अपनी नई एसयूवी Skoda Kylaq (स्कोडा काइलैक) के आधिकारिक फ्यूल एफिशिएंसी (ईंधन दक्षता) के आंकड़ों का खुलासा किया है। यहां हम आपको बता रहे हैं कि स्कोडा काइलैक एसयूवी की तुलना में सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट के कुछ प्रमुख प्रतिद्वंद्वियी कारें कितना माइलेज देती हैं।
स्कोडा ने हाल ही में अपनी नई एसयूवी Skoda Kylaq (स्कोडा काइलैक) के आधिकारिक फ्यूल एफिशिएंसी (ईंधन दक्षता) के आंकड़ों का खुलासा किया है। स्कोडा ने हाल ही में भारतीय बाजार में अपनी पहली सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी को करीब 8 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से कम शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया है। स्कोडा का लक्ष्य सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट की बढ़ती लोकप्रियता को भुनाना है। क्योंकि इसका लक्ष्य टाटा नेक्सन, मारुति सुजुकी ब्रेजा, महिंद्रा एक्सयूवी 3XO, ह्यूंदै वेन्यू और किआ सोनेट जैसे सेगमेंट के कुछ बड़े नामों को टक्कर देना है।
विज्ञापन
2 of 6
2025 Tata Nexon
- फोटो : Tata Motors
स्कोडा काइलैक: स्पेसिफिकेशंस
स्कोडा काइलैक एसयूवी को सिंगल टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन के साथ पेश किया गया है। जो छह-स्पीड मैनुअल या छह-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से जुड़ा है। कार निर्माता का कहना है कि मैनुअल ट्रांसमिशन वाली काइलैक 19.68 किलोमीटर प्रति लीटर तक का माइलेज देगी। एसयूवी का ऑटोमैटिक वर्जन 19.06 किलोमीटर प्रति लीटर तक का माइलेज देगा। यहां हम आपको बता रहे हैं कि स्कोडा काइलैक एसयूवी की तुलना में सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट के कुछ प्रमुख प्रतिद्वंद्वियी कारें कितना माइलेज देती हैं।
विज्ञापन
3 of 6
Kia Sonet
- फोटो : Kia India
स्कोडा काइलैक बनाम प्रतिद्वंद्वियों की ईंधन दक्षता
कागजों पर, काइलैक एसयूवी अपने प्रतिद्वंद्वियों की तुलना में सबसे अच्छी ईंधन दक्षता प्रदान करती है। काइलैक का ऑटोमैटिक वेरिएंट, जो 19.05 किलोमीटर प्रति लीटर माइलेज का वादा करता है। जो नेक्सन, ब्रेजा, सोनेट, वेन्यू या XUV 3XO जैसी कारों की तुलना में सबसे अच्छी ईंधन दक्षता वाला है। काइलैक को 1.0-लीटर, तीन-सिलेंडर, TSI पेट्रोल इंजन के साथ पेश किया गया है। जो 113 बीएचपी की पावर और 178 एनएम का पीक टॉर्क जेनरेट कर सकता है।
4 of 6
Hyundai Venue
- फोटो : Hyundai
वेन्यू और सोनेट, काइलैक के दो ही प्रतिद्वंद्वी हैं जो समान स्पेक इंजन ऑप्शन देते हैं। हालांकि काइलैक इन दोनों प्रतिद्वंद्वियों की तुलना में थोड़ी कम पावरफुल है, लेकिन काइलैक बेहतर टॉर्क आउटपुट देती है। हालांकि, माइलेज की बात करें तो काइलैक तीनों में दूसरे नंबर पर है। 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल के साथ वेन्यू का ऑटोमैटिक वैरिएंट 18 किलोमीटर प्रति लीटर से थोड़ा ज्यादा माइलेज देता है। डीसीटी गियरबॉक्स के साथ सोनेट की टर्बो पेट्रोल यूनिट काइलैक की तुलना में थोड़ी बेहतर दक्षता प्रदान करती है।
विज्ञापन
5 of 6
Mahindra XUV 3XO
- फोटो : Mahindra
काइलैक के अन्य प्रमुख प्रतिद्वंद्वियों जैसे नेक्सन, ब्रेजा और एक्सयूवी 3एक्सओ को बेहतर आउटपुट आंकड़ों के साथ ज्यादा पावरफुल इंजन के साथ पेश किया जाता है। ब्रेजा को छोड़कर, अन्य एसयूवी 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ आती हैं। मारुति ब्रेजा को 1.5-लीटर यूनिट के साथ पेश किया गया है, जो इस सेगमेंट में सबसे बड़ा इंजन है।
मैनुअल वेरिएंट में, काइलैक द्वारा दी जाने वाली 19.68 kmpl की माइलेज XUV 3XO के 20.01 kmpl के बाद दूसरी सबसे अच्छी है। अन्य में, सिर्फ सोनेट मैनुअल वेरिएंट में 18.83 kmpl माइलेज के साथ काइलैक के करीब आती है। अन्य दो एसयूवी मैनुअल वेरिएंट में 18 kmpl से कम ईंधन दक्षता प्रदान करती हैं। हालांकि, 19.8 kmpl के सर्वश्रेष्ठ माइलेज के साथ ब्रेजा ऑटोमैटिक वेरिएंट की सूची में सबसे ऊपर है।