फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Skoda Kushaq: स्कोडा कुशाक एसयूवी का नया सस्ता वैरिएंट हुआ लॉन्च, सनरूफ के साथ नहीं मिलेंगे ये फीचर्स

Tue, 14 Jun 2022 03:01 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Skoda Auto India (स्कोडा ऑटो इंडिया) ने भारत में अपनी फ्लैगशिप कॉम्पैक्ट एसयूवी कार Kushaq (कुशाक) का एक नया वैरिएंट लॉन्च किया है।
विज्ञापन
1 of 5
Skoda Kushaq SUV - फोटो : Skoda
Skoda Auto India (स्कोडा ऑटो इंडिया) ने भारत में अपनी फ्लैगशिप कॉम्पैक्ट एसयूवी कार Kushaq (कुशाक) का एक नया वैरिएंट लॉन्च किया है। वाहन निर्माता ने एलान किया है कि Skoda Kushaq Style 1.0 TSI MT (स्कोडा कुशाक स्टाइल 1.0 टीएसआई एमटी) वैरिएंट, जो अब बिना सनरूफ और कई अन्य फीचर्स के साथ के पेश किया जा रहा है, 15.09 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की कीमत पर उपलब्ध होगा। कुशाक के नए वैरिएंट का नाम Style NSR (स्टाइल एनएसआर) है, जिसका शॉर्ट फॉर्म नो सनरूफ है। 
विज्ञापन

2 of 5
Skoda Kushaq - फोटो : Skoda
क्या फीचर्स हटाए गए
सनरूफ के अलावा, कुछ अन्य फीचर्स जिन्हें इस वैरिएंट से हटा दिया गया है, वे हैं फुल डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, ऑटो डिमिंग IRVM, रेन-सेंसिंग वाइपर और 16-इंच का स्पेयर व्हील जिसे स्टाइल में नो सनरूफ वैरिएंट में 15-इंच व्हील से रिप्लेस किया जाएगा। इसमें वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें मिलती रहेंगी जबकि बाद में एक नया 8-इंच टचस्क्रीन शामिल किया जाएगा। 
विज्ञापन

3 of 5
Skoda Kushaq - फोटो : Skoda
इंजन डिटेल्स
Kushaq SUV का नो सनरूफ वैरिएंट 1.0 लीटर TSI टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ आएगा। यह इंजन 115 PS का पावर और 178 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है। स्कोडा ने अन्य वैरिएंट में इस इंजन के साथ 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन भी दिया गया है। इसके टॉप लाइन मॉडल में एक बड़ा 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन भी दिया गया है, जो 150 PS का पावर और 250 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल और 7-स्पीड डीसीटी (डुअल-क्लच ऑटोमैटिक) गियरबॉक्स मिलता है। 

4 of 5
Skoda Kushaq Monte Carlo Edition - फोटो : Skoda
हाल में आया नया एडिशन
Skoda Kushaq ने हाल ही में मोंटे कार्लो एडिशन लॉन्च किया था, जो कार निर्माता की मोटरस्पोर्ट हेरिटेज और रैली मोंटे कार्लो को श्रद्धांजलि देता है। इसे छह-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ 1.0 टीएसआई पेट्रोल इंजन और 7-स्पीड डीएसजी यूनिट के साथ 1.5-लीटर टीएसआई टॉपिंग रेंज के साथ पेश किया गया है। इसकी कीमत 15.99 लाख रुपये है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Skoda Kushaq Monte Carlo Edition - फोटो : Team-BHP
कीमत और मुकाबला
Skoda Kushaq SUV भारत में 13 वैरिएंट्स में उपलब्ध है, जिसकी कीमत 11.29 लाख रुपये से शुरू होकर 19.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है। Kushaq कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में Hyundai Creta, Kia Seltos, Volkswagen Taigun और MG Astor जैसी कारों को टक्कर देती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें