Skoda Auto India (स्कोडा ऑटो इंडिया) ने मंगलवार को एलान किया कि नई Kodiaq (कोडिएक) एसयूवी का उत्पादन महाराष्ट्र स्थित औरंगाबाद मैन्युफेक्चरिंग प्लांट में शुरू हो गया है। अपडेटेड Kodiaq (कोडिएक) 7-सीटर एसयूवी में कई बदलाव देखने को मिलेंगे।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
Skoda Auto India (स्कोडा ऑटो इंडिया) ने मंगलवार को एलान किया कि नई Kodiaq (कोडिएक) एसयूवी का उत्पादन महाराष्ट्र स्थित औरंगाबाद मैन्युफेक्चरिंग प्लांट में शुरू हो गया है। अपडेटेड Kodiaq (कोडिएक) 7-सीटर एसयूवी में डिजाइन और एयरोडायनमिक के लिहाज से कई सुधार किए गए हैं। इसके साथ ही एसयूवी में एक्सटीरियर और इंटीरियर में कई फीचर्स शामिल किए गए हैं। स्कोडा कोडिएक को ग्लोबली और देश में सबसे पहले साल 2017 में पेश किया गया था। भारतीय बाजार में पिछले साल अप्रैल में बीएस-6 मानदंडों के कारण बंद होने के बाद, कोडिएक स्कोडा की भारत श्रृंखला में फिर से शामिल हो जाएगी।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
Skoda Kodiaq Facelift
- फोटो : Skoda
मशहूर MQB प्लेटफॉर्म पर आधारित
चेक कार ब्रांड इस साल की शुरुआत में लॉन्च हुई कुशाक एसयूवी की सफलता को दोहराने की उम्मीद में, अगले साल जनवरी में देश में नई कोडिएक एसयूवी लॉन्च करेगा। फेसलिफ्ट मॉडल कार निर्माता के अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सराहे गए MQB प्लेटफॉर्म पर आधारित है। इस वजह से इसकी सेफ्टी, ड्राइविंग गतिशीलता, आराम और टेक्नोलॉजी के काफी शानदार होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
3 of 6
Skoda Kodiaq
- फोटो : Skoda
कंपनी का बयान
फेसलिफ्ट स्कोडा कोडिएक इस साल भारत में ब्रांड द्वारा पेश की गई दूसरी एसयूवी है, जिसका मकसद देश में स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) सेगमेंट में अपनी स्थिति को मजबूत करना है। स्कोडा ऑटो इंडिया के ब्रांड निदेशक जैक हॉलिस ने कहा, "हमारा मानना है कि नई कोडिएक की पेशकश डिजाइन और सौंदर्यशास्त्र के पारखी लोगों को एसयूवी की और भी अधिक सराहना करने के लिए प्रेरित करेगी।" गुरप्रताप बोपाराय के प्रबंध निदेशक ने कहा, "हम एक और उत्पाद ला रहे हैं जो भारतीय ग्राहकों को सर्वोत्तम टेक्नोलॉजी, सुरक्षा और आराम देगा।"
ट्रिम और वेरिएंट
नई कोडिएक एसयूवी को वैश्विक बाजारों में पहले ही पेश किया जा चुका है। इसके टॉप-स्पेक RS वेरिएंट में एक पावरफुल टीएसआई पेट्रोल इंजन मिलता है। यह मॉडल Active (एक्टिव), Ambition (एम्बिशन) और Style (स्टाइल) ट्रिम लेवल के साथ-साथ L&K (एलएंडके), Sportline (स्पोर्टलाइन) और RS (आरएस) वेरिएंट में उपलब्ध है। हालांकि, अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है कि नई कोडिएक का आरएस वर्जन भारत में भी लॉन्च किया जाएगा या नहीं।
विज्ञापन
5 of 6
Skoda Kodiaq
- फोटो : Skoda (For Reference Only)
इंजन और पावर
नई 2022 Skoda Kodiaq (2022 स्कोडा कोडिएक) एसयूवी नए 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ आएगी। यह इंजन 190 PS का पावर और 320 Nm का टार्क जेनेरेट करेगा। इस इंजन के साथ 7-स्पीड DSG (डुअल क्लच ऑटोमैटिक) गियरबॉक्स मिलेगा। यह AWD (ऑल-व्हील ड्राइव) सिस्टम के साथ उपलब्ध होगा जो पूरे मॉडल लाइनअप में स्टैंडर्ड होगा। इस कार के साथ डीजल इंजन का ऑप्शन नहीं होगा।
फीचर्स
इस एसयूवी में इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल लेदर एर्गोनॉमिक्स सीटों के ऑप्शन के साथ-साथ नए सीट डिजाइन भी मिलते हैं। इसमें मिलने वाले ज्यादा फीचर्स मौजूदा मॉडल वाले हैं। नई 2022 स्कोडा कोडिएक ब्रांड के 10.25-इंच वर्चुअल कॉकपिट डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 10-स्पीकर कैंटन साउंड सिस्टम, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और एम्बिएंट लाइटिंग के साथ आती है। मौजूदा 8-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम को बड़े 9.2-इंच यूनिट से बदला जा सकता है, जिसे ग्लोबल-स्पेक मॉडल में पेश किया जाता है।