Skoda India (स्कोडा इंडिया) अपनी बिक्री को दोगुना करना चाहती है। इसके लिए कंपनी का लक्ष्य अगले 2 से 3 वर्षों में ज्यादा उत्पादों को लॉन्च करना है। इस समय कंपनी के प्रॉडक्ट पोर्टफोलियो में चार मॉडल हैं - Slavia (स्लाविया) सेडान, Superb (सुपर्ब) सेडान, Kushaq (कुशाक) मिड-साइज एसयूवी और Kodiaq (कोडियाक) 7-सीटर एसयूवी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक स्कोडा इंडिया के ब्रांड निदेशक पेट्र सॉल्क ने खुलासा किया है कि कंपनी मौजूदा और नए दोनों ग्राहकों के साथ अपने बाजार को मजबूत करने की योजना बना रही है। जिसके लिए कंपनी सेडान और एसयूवी सेगमेंट में कई नए मॉडल लाएगी।
विज्ञापन
2 of 5
Skoda Superb
- फोटो : For Reference Only
क्या है कंपनी की योजना
चेक वाहन निर्माता कैलेंडर वर्ष 2023 के आाखिर तक स्कोडा सुपर्ब को बीएस6 फेज II-अनुरूप इंजन के साथ फिर से पेश करेगा। कंपनी सेडान के न्यू जेनरेशन मॉडल को भारतीय बाजार में लाने के लिए व्यवहार्यता अध्ययन भी कर रहा है। हाल ही में इसे यूरोपीय बाजार में लॉन्च किया गया था। नई सुपर्ब के बारे में कंपनी का दावा है कि यह "आराम और जगह के मामले में स्टैंडर्ड तय करती है"।
विज्ञापन
3 of 5
Skoda Octavia RS
- फोटो : Skoda
स्कोडा के मुताबिक, खरीदारों के पास सेडान सेगमेंट में बहुत सीमित विकल्प हैं जो कंपनी के लिए "अच्छी बिक्री" ला सकते हैं। नए और अपडेटेड बीएस6 फेज II उत्सर्जन मानदंडों के कारण Skoda Octavia (स्कोडा ऑक्टेविया) को भारत में बंद कर दिया गया था। कंपनी इसे Octavia RS के नाम से वापस ला सकती है, लेकिन अभी इस पर कुछ भी फैसला नहीं लिया गया है।
4 of 5
Skoda Kushaq Monte Carlo Edition
- फोटो : Skoda
कई स्पेशल एडिशन
कंपनी का कहना है कि उसके मौजूदा मॉडलों के स्पेशल एडिशन का उसकी कुल बिक्री में बड़ा योगदान है। यह देश में हर तिमाही में अपने मॉडलों का एक स्पेशल एडिशन पेश करेगी। कंपनी रेंज में कई लावा एडिशन या स्पेशल मैट फिनिश मॉडल शामिल कर सकती है।
Skoda Enyaq iV Electric SUV
- फोटो : For Reference Only
ईवी पर बड़ी योजनाएं
स्कोडा ने पहले ही खुलासा कर दिया है कि वह Enyaq इलेक्ट्रिक एसयूवी को इस वित्तीय वर्ष के आखिर में पेश करेगी। शुरुआत में देश में इस ईवी की सिर्फ 100 यूनिट बेची जाएंगी। हाल ही में, कार निर्माता ने 2026 तक 6 नए मॉडलों के साथ अपने वैश्विक ईवी प्रॉडक्ट लाइनअप का विस्तार करने की अपनी योजना का खुलासा किया। उनमें से कुछ भारत में भी लॉन्च हो सकते हैं। लेकिन यह सरकार की स्कीम और इंसेंटिव और बुनियादी ढांचे के विकास पर निर्भर करेगा। कंपनी का लक्ष्य कुछ वर्षों में अपने बिक्री नेटवर्क को 20 प्रतिशत से 25 प्रतिशत तक बढ़ाना है।