बेंगलुरु की Simple Energy (सिंपल एनर्जी) ने अपने बहुप्रतीक्षित इलेक्ट्रिक स्कूटर One (वन) को आखिरकार लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने मंगलवार को Simple One (सिंपल वन) इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमतों का आधिकारिक रूप से एलान कर दिया। स्पोर्टी लुक और दमदार बैटरी पैक वाले इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को लेकर कंपनी का दावा है कि यह अपने सेगमेंट में सबसे ज्यादा ड्राइविंग रेंज देता है। सिंपल वन ई-स्कूटर 6 कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। जिसमें ब्रेजेन ब्लैक, नम्मा रेड, ग्रेस व्हाइट और एज्योर ब्लू, और दो नए रंग डुअल-टोन ब्रेजेन एक्स और लाइट एक्स शामिल हैं।
विज्ञापन
2 of 10
Simple One Electric Scooter
- फोटो : Simple Energy
कितनी है कीमत
सिंपल वन इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत 1.45 लाख रुपये से शुरू होती है, जो 1.58 लाख रुपये तक जाती है। ये सभी कीमतें, एक्स-शोरूम बेंगलुरु हैं। 750 वॉट के पोर्टेबल चार्जर के लिए ग्राहकों को 13,000 रुपये अतिरिक्त देना होगा। कीमतें 1 जून, 2023 से लागू होने वाली संशोधित FAME II सब्सिडी योजना के अनुरूप हैं।
विज्ञापन
3 of 10
Simple One Electric Scooter Simple Energy Plant
- फोटो : Simple Energy
डिलीवरी डिटेल्स
कंपनी का दावा है कि पिछले 18 महीनों में सिंपल वन के 1 लाख से ज्यादा प्री बुकिंग मिल चुकी है। सिंपल वन इलेक्ट्रिक स्कूटर की डिलीवरी 6 जून, 2023 से बेंगलुरु में शुरू होगी। निर्माता ई-स्कूटर को चरणबद्ध तरीके से वितरित करने की योजना बना रहा है। सिंपल एनर्जी ने पहली बार अगस्त 2021 में अपने सिंपल वन इलेक्ट्रिक स्कूटर से पर्दा उठाया था। इस मॉडल को उत्पादन में लाने के लिए कंपनी को डेढ़ साल से ज्यादा का समय लगा है।
4 of 10
Simple One Electric Scooter
- फोटो : Simple Energy
कितनी है रेंज
सिंपल वन एक बार फुल चार्ज करने पर 212 किमी (आईडीसी) रेंज का दावा करता है। कंपनी ने पहले सिंगल चार्ज पर 236 किमी की रेंज का दावा किया था। फिर भी, यह मॉडल अभी भी देश में सबसे लंबी रेंज देने वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर है।
विज्ञापन
5 of 10
Simple One Electric Scooter
- फोटो : Simple Energy
बैटरी पावर
सिंपल वन इलेक्ट्रिक स्कूटर में 5 kWh का बैटरी पैक मिलता है, जो पहले एलान किए गए 4.8 kWh बैटरी पैक की तुलना में थोड़ा बड़ा है। बैटरी इन-हाउस विकसित बैटरी प्रबंधन प्रणाली (BMS) और IP-67 अनुपालन के साथ 7-लेयर सुरक्षा प्रणाली का वादा करती है। कंपनी ने समझाया कि पिछले साल घोषित एआईएस 156 संशोधनों को पूरा करने के लिए बैटरी का आकार बढ़ाना पड़ा।
विज्ञापन
6 of 10
Simple One Electric Scooter
- फोटो : Simple Energy
बैटरी चार्जिंग
ई-स्कूटर को 750 वाट के होम चार्जर से 5 घंटे और 54 मिनट में 0 से 80 प्रतिशत के बीच चार्ज किया जा सकता है। कंपनी ने कहा है कि यह चार्जर सितंबर से उपलब्ध होगा। इसमें फास्ट चार्जिंग भी है जो बैटरी को 1.5 किमी प्रति मिनट की दर से चार्ज कर सकती है। यानी हर एक मिनट चार्ज करने पर स्कूटर 1.5 किमी चल सकता है।
विज्ञापन
7 of 10
Simple One Electric Scooter
- फोटो : Simple Energy
मोटर पावर और स्पीड
सभी बदलावों के साथ, सिंपल वन का वजन अब 134 किलोग्राम है, जो पहले दिखाए गए प्रोटोटाइप की तुलना में बढ़ गया है। मॉडल 8.5 kW (11.3 bhp) पीक पॉवर और 4.5 kW (6 bhp) कंटीन्यूअस पावर डिलीवरी के साथ PMS मिड-ड्राइव मोटर का इस्तेमाल करता है। इसका पीक टॉर्क 72 एनएम है। सिंपल वन सिर्फ 2.77 सेकंड में 0 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ने का दावा करता है। इसकी टॉप स्पीड 105 किमी प्रति घंटा है।
8 of 10
Simple One Electric Scooter Simple Energy Plant
- फोटो : Simple Energy
ब्रेकिंग और सस्पेंशन
इस ई-स्कूटर को ट्यूबलर स्टील फ्रेम पर तैयार किया गया है। इसमें चार राइडिंग मोड - इको, राइड, डैश और सोनिक मिलते हैं। इलेक्ट्रिक स्कूटर 12 इंच के अलॉय व्हील्स पर चलता है और फ्रंट में 200 मिमी डिस्क और रियर में 190 मिमी सिंगल डिस्क के साथ कॉम्बी-ब्रेकिंग के साथ आता है। मॉडल में टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स और रियर में मोनोशॉक यूनिट का इस्तेमाल किया गया है।
9 of 10
Simple One Electric Scooter Simple Energy Plant
- फोटो : Simple Energy
फीचर्स
सिंपल वन को एक ओपन-सोर्स एंड्रॉइड ओएस के साथ एक डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल मिलता है और यह टेलीमैटिक्स, राइड स्टैटिस्टिक्स, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, पार्क असिस्ट और बहुत सारे फीचर्स के साथ आता है। इसमें ओवर-द-एयर (OTA) सॉफ्टवेयर अपडेट की भी सुविधा मिलती है।
Ola S1 Pro vs Simple One vs Ather 450X
- फोटो : Amar Ujala Graphics
मुकाबला
भारतीय बाजार में सिंपल वन इलेक्ट्रिक स्कूटर का सेगमेंट में मुकाबला Ola S1 Pro, TVS iQube, Ather 450X, Bajaj Chetak और Vida V1 Pro जैसे वाहनों को टक्कर देगा।