कार शोरूम
- फोटो : AI
किसे फायदा, किसे नुकसान
एसयूवी खरीदने वालों के लिए जनवरी का इंतजार ज्यादा समझदारी भरा होता है। शुरुआती वर्षों में एसयूवी की रीसेल वैल्यू मजबूत रहती है। लेकिन दिसंबर रजिस्ट्रेशन पर यहीं सबसे ज्यादा पेनल्टी लगती है।
सेडान खरीदारों के लिए दिसंबर तब ठीक हो सकता है, जब छूट 8 प्रतिशत से ज्यादा हो और कार को कम से कम पांच साल रखने का इरादा हो।
लग्जरी कारों के मामले में दिसंबर की खरीदारी लगभग हमेशा नुकसानदेह साबित होती है। रजिस्ट्रेशन ईयर का मनोवैज्ञानिक असर यहां इतना मजबूत होता है कि रीसेल पर 12 से 15 प्रतिशत तक का झटका लग सकता है।
जो खरीदार समझदारी से मोलभाव करते हैं, उनके लिए बेहतर रणनीति यह है कि दिसंबर में कीमत घटवाने के बजाय फ्री एक्सटेंडेड वारंटी, कॉम्प्लिमेंट्री इंश्योरेंस या एक्सेसरी पैकेज पर डील करें। इससे आपको फायदा भी मिलेगा और रीसेल वैल्यू भी सुरक्षित रहेगी।
यह भी पढ़ें - Mexico Tariff: मैक्सिको के टैरिफ में भारी बढ़ोतरी के फैसले से भारतीय ऑटो उद्योग में चिंता, क्या होगी आगे की रणनीति