नवंबर 2025 में भारत के मिड-साइज सेडान सेगमेंट में फॉक्सवैगन वर्टस और स्कोडा स्लाविया ने अपनी मजबूत पकड़ साबित की। सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (SIAM) (सियाम) द्वारा जारी ताजा थोक बिक्री आंकड़ों के अनुसार, फॉक्सवैगन वर्टस इस सेगमेंट में सबसे आगे रही। कंपनी ने नवंबर 2025 के दौरान वर्टस की 2,225 यूनिट्स डिस्पैच कीं, जबकि नवंबर 2024 में यह संख्या 1,457 यूनिट्स थी। इस तरह साल-दर-साल आधार पर बिक्री में 52.7 प्रतिशत की तेज बढ़ोतरी दर्ज की गई।
यह भी पढ़ें - Motorcycle Sales: नवंबर 2025 में मोटरसाइकिल की बिक्री में मजबूती, जानें किस कंपनी ने बेचे कितने वाहन