क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के गैराज में एक से बढ़ कर एक कारें हैं। उनके पास BMW i8, BMW 750Li M Sport, BMW M5 जैसी शानदार लग्जरी कारों के अलावा Maruti 800 जैसी कार भी थी। वहीं उनके पास यूनिक कार भी है जिसे वे खुद ड्राइव नहीं करते, बल्कि ड्राइवर की बगल वाली सीट पर बैठ जाते हैं और यह अपने आप चलती है।