फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Royal Enfield: रॉयल एनफील्ड की थोक बिक्री अप्रैल में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने बेचीं 62,155 यूनिट्स

Mon, 02 May 2022 08:50 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
Royal Enfield Scram 411 - फोटो : Royal Enfield
परफॉर्मेंस बाइक बनाने वाली चेन्नई स्थित दोपहिया निर्माता कंपनी Royal Enfield (रॉयल एनफील्ड) ने सोमवार को एलान किया कि अप्रैल महीने में उसकी कुल थोक बिक्री 17 प्रतिशत बढ़कर 62,155 यूनिट्स रही। पिछले साल इसी महीने में कंपनी ने दोपहिया वाहनों की 53,298 यूनिट्स बेची थी। 
विज्ञापन

2 of 7
Royal Enfield Scram 411 - फोटो : Royal Enfield
रॉयल एनफील्ड Eicher Motors (आयशर मोटर्स) का हिस्सा है। भारत में रॉयल एनफील्ड ने सप्लाई चेन में लगातार चुनौतियों के बावजूद 2021 के अप्रैल में 48,789 इकाइयों की तुलना में पिछले महीने बिक्री में 53,852 यूनिट्स की बिक्री की, जो कि 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी है। 
विज्ञापन

3 of 7
jonty rhodes royal enfield - फोटो : Twitter
बढ़ा निर्यात
दोपहिया का निर्यात पिछले महीने बढ़कर 8,303 यूनिट्स हो गया, जो एक साल पहले इसी महीने में 4,509 यूनिट्स था। 

4 of 7
Royal Enfield Meteor 350 - फोटो : Royal Enfield
चिप की कमी का असर
सप्लाई चेन संकट और चिप की कमी के कारण, रॉयल एनफील्ड ने हाल ही में एलान किया है कि उसने अपनी Meteor 350 और Himalayan (हिमालयन) मोटरसाइकिलों में स्टैंडर्ड तौर पर मिलने वाले फीचर ट्रिपर नेविगेशन को हटा दिया है। हालांकि इस फीचर को पूरी तरह से हटाया नहीं गया है। बल्कि अब यह कंपनी के MIY कॉन्फिगरेटर (एक विकल्प के रूप में) का हिस्सा होगा जो दोनों बाइक्स के लिए उपलब्ध है। 
विज्ञापन

5 of 7
Royal Enfield Himalayan - फोटो : Royal Enfield
सस्ते किए दो मॉडल
ट्रिपर नेविगेशन को स्टैंडर्ड फीचर के तौर पर हटाने के साथ-साथ दोनों मॉडलों की कीमत में 5,000 रुपये की कटौती की गई है। ट्रिपर नेविगेशन हिमालयन और मीटियोर 350 में स्टैंडर्ड किट का हिस्सा रहा है। लेकिन कंपनी ने इसे अपनी लोकप्रिय बाइक क्लासिक 350 और हाल ही में लॉन्च की गई नई बाइक स्क्रैम 411 पर एक वैकल्पिक एक्सेसरी के रूप में पेश किया है। 
विज्ञापन

6 of 7
Royal Enfield Scram 411 - फोटो : Royal Enfield
बढ़ाई बुकिंग राशि
कंपनी ने अपने 'मेड-टू-ऑर्डर' फैक्ट्री फिट मॉडल्स के लिए बुकिंग राशि में भी इजाफा किया है। कंपनी ने इस राशि को 10,000 रुपये से बढ़ाकर 20,000 रुपये कर दिया है। हालांकि, रेगुलर मॉडल के लिए बुकिंग राशि पहले जितनी ही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Royal Enfield Meteor 350 - फोटो : Royal Enfield
दो नए रंग में Meteor 350
इसके अलावा, Royal Enfield Meteor 350 को कंपनी ने एडिशनल कलर ऑप्शंस के साथ उतारा है। इसमें फायरबॉल ब्लू और फायरबॉल मैट ग्रीन जैसे रंग शामिल हैं। इसके साथ ही सुपरनोवा रेड अब अतिरिक्त टॉप-एंड मॉडल में भी उपलब्ध है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें