भारत की मशहूर परफॉर्मेंस बाइक निर्माता कंपनी Royal Enfield (रॉयल एनफील्ड) ने हाल ही में अपनी 350cc सेगमेंट की मोटरसाइकिलों से गियर पोजिशन इंडिकेटर फीचर को हटाने का फैसला किया है। यह वही फीचर है जो राइडर को बताता था कि बाइक किस गियर में चल रही है। कंपनी ने अब साफ किया है कि इस बदलाव के पीछे एक तकनीकी और सप्लाई से जुड़ी बड़ी वजह है।
यह भी पढ़ें - 2026 Renault Kwid Electric: नई क्विड ई-टेक ब्राजील में हुई लॉन्च, क्या भारत में भी आएगी ये सस्ती इलेक्ट्रिक कार?