फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Royal Enfield Himalayan: रॉयल एनफील्ड हिमालयन नए रंगों में हुई लॉन्च, जानें कीमत और खासियत

Fri, 25 Nov 2022 12:08 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
Royal Enfield Himalayan - फोटो : Royal Enfield
Royal Enfield (रॉयल एनफील्ड) ने Himalayan (हिमालयन) के तीन बॉडीपेंट ऑप्शंस के साथ पेश किया है और साथ ही कई अपडेट्स भी किए हैं। इस एडवेंचर-टूरिंग मोटरसाइकिल को अब मौजूदा ग्रेवेल ग्रे, पाइन ग्रीन और ग्रेनाइट ब्लैक के अलावा ग्लेशियर ब्लू, स्लीट ब्लैक और ड्यून ब्राउन रंगों के साथ उतारा गया है। राइडर मेनिया 2022 में शोकेस की गई हिमालयन में ग्रिल और साइड पैनल पर उभरा हुआ लोगो और एक यूएसबी चार्जिंग पोर्ट भी होगा।
विज्ञापन

2 of 8
Royal Enfield Himalayan - फोटो : Royal Enfield
कितनी है कीमत
24 नवंबर से नई हिमालयन भारत में सभी रॉयल एनफील्ड स्टोर्स पर बुकिंग और टेस्ट राइड के लिए उपलब्ध होगी। कंपनी ने नई Royal Enfield Himalayan की चेन्नई में 2,15,900 एक्स-शोरूम कीमत तय की है। 

Royal Enfield Himalayan के ड्यून ब्राउन कलर ऑप्शन की दिल्ली में कीमत 2,22,400 रुपये रखी गई है, जबकि स्लीट ब्लैक और ग्लेशियर ब्लू की कीमत 2,23,900 रुपये है। सभी कीमत एक्स-शोरूम दिल्ली की हैं। 
विज्ञापन

3 of 8
Royal Enfield Himalayan - फोटो : Royal Enfield
क्या है नए रंगों के मायने
रॉयल एनफील्ड के मुताबिक, हिमालयन के तीन नए कलर ऑप्शन हिमालय के इलाके, विशालता और भव्यता से प्रेरित हैं। ग्लेशियर ब्लू कलर ग्लेशियल झीलों से प्रेरित है, जबकि ड्यून ब्राउन नुब्रा घाटी, लद्दाख में स्थित हंडर के हिमालयी रेगिस्तान का प्रतिनिधित्व करता है। स्लीट पैटर्न वापस आ गया है लेकिन स्लीट ब्लैक नामक एक नए वर्जन के साथ। 

4 of 8
Royal Enfield Himalayan - फोटो : Royal Enfield
चूंकि यह पहली बार 2016 में पेश किया गया था, हिमालयन ने एक दमदार एडवेंचर मोटरसाइकिल की तलाश कर रहे उत्साही बाइकर्स और सवारों के बीच एक बहुत मजबूत मौजूदगी दर्ज की है। 
विज्ञापन

5 of 8
Royal Enfield Himalayan - फोटो : Royal Enfield
रॉयल एनफील्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी बी गोविंदराजन ने नए कलर के लॉन्च पर टिप्पणी करते हुए कहा कि रॉयल एनफील्ड हिमालयन को पहाड़ों में सवारी करने और कुछ सबसे कठिन इलाकों को पार करने के अनुभव के साथ विकसित किया गया है। हिमालयन ने दुनिया भर के सवारों के लिए एक सिंपल और वर्सटाइल, कहीं भी जाने वाली मोटरसाइकिल के रूप में एडवेंचर टूरिंग का एक नया सेगमेंट तैयार करने का दावा किया है। 
विज्ञापन

6 of 8
Royal Enfield Himalayan - फोटो : Royal Enfield
इंजन और पावर
नई Royal Enfield Himalayan बाइक में नए कलर ऑप्शन के अलावा कोई अन्य अपडेट नहीं किया गया है। इस बाइक में 411cc, एयर कूल्ड, SOHC इंजन मिलता है। यह इंजन 6,500 rpm पर 24.3 bhp का पावर और 4,000-4,500 rpm पर 32 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन के साथ कॉन्स्टेंट मेश 5-स्पीड गियरबॉक्स मिलता है। 
विज्ञापन

7 of 8
Royal Enfield Himalayan - फोटो : Royal Enfield
फीचर्स
इस एडवेंचर टूरर बाइक में फ्रंट में 320 mm का डिस्क ब्रेक (2 पिस्टन कैलिपर के साथ) और रियर में 240 mm का डिस्क (सिंगल पिस्टन के साथ) मिलता है। इसमें रेट्रो डिजाइन का सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी मिलता है। बाइक का ग्राउंड क्लीयरेंस 220 mm है। इसमें डुअल-चैनल स्विचेबल ABS स्टैंडर्ड तौर पर मिलता है। बाइक में 15 लीटर कैपेसिटी का फ्युल टैंक मिलता है। बाइका का कर्ब वेट 199 किलोग्राम है। 
विज्ञापन

8 of 8
Royal Enfield Himalayan - फोटो : Royal Enfield
रॉयल एनफील्ड की लाइन-अप में हाल ही में लॉन्च हंटर 350, क्लासिक 350, मीटियोर 350 क्रूजर, 650 पैरलल ट्विन मोटरसाइकिल - इंटरसेप्टर और कॉन्टिनेंटल जीटी, हिमालयन एडवेंचर टूरर और स्क्रैम 411 एडीवी क्रॉसओवर और बुलेट 350 शामिल हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें