रॉयल एनफील्ड ने पिछले साल नवंबर में हुए मोटोवर्स इवेंट के दौरान Scram 440 (स्क्रैम 440) बाइक पेश की थी। यह बाइक पुराने Scram 411 का अपग्रेडेड वर्जन थी, जिसमें बड़ा इंजन और ज्यादा पावर व टॉर्क दिया गया था। साथ ही Scram 440 में उन सभी खामियों को भी दूर किया गया था जो पहले मॉडल में देखी गई थीं।
यह बाइक इस साल जनवरी 2025 में बिक्री के लिए आई थी। लेकिन अब खबर आ रही है कि इसकी बिक्री अप्रैल से रोक दी गई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी ने कुछ महीनों की डिलीवरी के बाद बुकिंग और बिक्री बंद कर दी है।
यह भी पढ़ें - Honda Elevate Apex Summer Edition: होंडा एलिवेट का नया एपेक्स समर एडिशन लॉन्च, जानें कीमत और क्या है खास