फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Royal Enfield की नई बाइक्स में मिल सकते हैं ब्लूटूथ और नेविगेशन जैसे फीचर्स, जानिए पूरी डिटेल्स  

Thu, 07 May 2020 05:11 PM IST
अवधेश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Royal Enfield Bikes
Royal Enfield कंपनी हाल ही में कई बाइक लॉन्च करने जा रही है। एक रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी अपनी कुछ बाइक्स में ब्लूटूथ और नेविगेशन जैसे फीचर्स देने जा रही है। रिपोर्ट का दावा है कि इन सुविधाओं को भविष्य में फिलहाल सिर्फ दो या तीन मॉडल में ही पेश किया जा सकता है। इसके लिए बाइक में एक इंस्ट्रूमेंट कलस्टर उपकरण दिया जाएगा जिसे स्मार्टफोन से कनेक्ट किया जा सकेगा। इसके बाद राइडर अपने स्मार्टफोन के जरिए राइडिंग की जानकारी प्राप्त कर सकता है। वहीं बाद में कुछ मॉडल में नेविगेशन की सुविधा के साथ-साथ एक एलईडी डिस्प्ले भी दिया जाएगा। हालांकि कंपनी की तरफ से अभी इस बात की कोई अधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।   
विज्ञापन

2 of 5
Royal Enfield - फोटो : फोटो सोर्स @ Mad Biker यूट्यूब
रिपोर्ट के मुताबिक Royal Enfield Meteor 350 पहला मॉडल होगा जिसमें यह सुविधा मिल सकती हैं। बता दें कि Meteor 350 को थंडरबर्ड की जगह रिप्लेस किया जा रहा है। बाइक को इस साल के अंत तक लॉन्च किया जा सकता है। इस बाइक की कीमत 1,68,550 रुपये रहने की उम्मीद है। रॉयल एनफील्ड मीटियर 350 फायरबॉल मोटरसाइकल J-प्लैटफॉर्म पर आधारित होगी। इसमें 346-499 सीसी की क्षमता वाला नया इंजन मिल सकता है। ब्रेकिंग की बात करें, तो इस नई मोटरसाइकल के दोनों तरफ डिस्क ब्रेक होंगे। वहीं बाइक के फ्रंट में टेलेस्कोपिक फोर्क सस्पेंशन और रियर में ट्विन शॉक अब्जॉर्बर्स मिलेंगे।
विज्ञापन

3 of 5
Royal Enfield Meteor 350 Fireball - फोटो : Social Media
Royal Enfield Meteor 350 कंपनी का न्यू जनरेशन मॉडल है। रॉयल एनफील्ड की यह नई बाइक मौजूदा थंडरबर्ड 350X मॉडल की तरह ब्राइट कलर में आएगी। वहीं दोनों बाइक्स के सीट प्रोफाइल में कोई खास अंतर नहीं है। Meteor 350 में भी थंडरबर्ड की तरह स्प्लिट सीटें मिलेंगी। बाइक के साथ ऑप्शनल अक्सेसरी के रूप में 1,750 रुपये कीमत की टिंटेड फ्लाईस्क्रीन भी मिलने की उम्मीद है। अलॉय वील्ज में पिनस्ट्रिप्स दी गई हैं, जो फ्यूल टैंक के कलर की हैं। इस बाइक में सर्क्युलर हेडलैम्प दिया गया है, जिसके किनारे पर एलईडी डेटाइम रनिंग लाइट रिंग है।

4 of 5
Royal Enfield Meteor 350 Fireball - फोटो : Social Media
रॉयल एनफील्ड मीटियर 350 में नया सर्कुलर इंस्ट्रूमेंट कंसोल मिलेगा। इसमें एक छोटी डिस्प्ले स्क्रीन दी गई है। इंस्ट्रूमेंट कंसोल के दाहिनी तरफ छोटी सर्कुलर यूनिट भी है। कंपनी बाइक में यूएसबी चार्जर भी दे सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Royal Enfield Meteor 350 Fireball - फोटो : Social Media
बाइक में स्प्लिट सीट, अलॉय व्हील और बड़ा फ्यूल टैंक  मिलेगा। वहीं दोनों ही बाइक्स में एक जैसे साइड पैनल्स और फेंडर्स भी एक से मिलेंगे। एक चीज जो नहीं मिलेगी है वह है थंडरबर्ड में मिलेने वाले प्रोजेक्टर हेडलैंप्स। नई बाइक में नॉर्मल बल्ब टाइप सेटअप मिलेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें