नए मानक लागू होने के बाद कई ऑटोमोबाइल कंपनियों ने अपने व्हीकल बीएस 4 से बीएस 6 में अपडेट कर लिए हैं जबिक कुछ कंपनियों ने अपने बीएस 4 वहानों को बंद करना ही बेहतर समझा है। ऐसा इसलिए भी हुआ क्योंकि इन्हें अपडेट करने में काफी ज्यादा खर्च आ रहा था। इसी कड़ी में अब Nissan कंपनी ने अपनी Terrano एसयूवी को वेबसाइट से हटा लिया है। यानी माना जा रहा है कि कंपनी ने भारतीय बाजार में इस एसयूवी को बंद कर दिया है।
विज्ञापन
2 of 5
nissan terrano
जानकारी के मुताबिक Nissan Terrano को अपडेट करने में काफी ज्यादा खर्च आ रहा था। इसलिए कंपनी ने इसकी बिक्री बंद करने का फैसला लिया है। बता दें कि इस एसयूवी को भारत में 2013 में लॉन्च किया गया था। वहीं इसके बाद इसे 2017 में अपडेट किया गया था। यह कार रेनॉ डस्टर वाले प्लेफॉर्म पर आधारित है। Nissan Terrano दो इंजन विकल्प में आती थी।
विज्ञापन
3 of 5
Nissan
- फोटो : Social
इस एसयूवी में 1.6-लीटर पेट्रोल और 1.5-लीटर डीजल इंजन शामिल हैं। पेट्रोल इंजन 103 बीएचपी का पावर और 148 एनएम टॉर्क जेनरेट करता है। इसका डीजल इंजन दो पावर आउटपुट में उपलब्ध था, जिनमें 84 बीएचपी और 109 बीएचपी पावर वाले वर्जन शामिल हैं। यह एसयूवी तीन गियरबॉक्स ऑप्शन- 5 स्पीड मैन्युअल, 6-स्पीड मैन्युअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक में आती थी।
4 of 5
Nissan kicks
वहीं भारतीय बाजार में जल्दी ही बीएस6 Nissan Kicks लॉन्च होने जा रही है। कंपनी का कहना है कि यह गाड़ी अपने सेगमेंट में सबसे दमदार इंजन के साथ बाजार में उतरेगी। Nissan Kicks की टक्कर बाजार में ह्यूंदै क्रेटा (Hyundai Creta) और किआ सेल्टॉस (Kia Seltos) जैसी एसयूवी से होगी। इस नई कार में 1.3-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन मिलेगा। इसका 4 सिलिंडर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन 153 बीएचपी की पावर और 254 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। जबकि 2020 Hyundai Creta और Kia Seltos में 1.4 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन 138 बीएचपी और 242 एमएम का टार्क मिलता है।
वहीं जापान की मल्टीनेशनल ऑटोमोबाइल निर्माता कंपनी Nissan की सस्ती कारें बनाने वाली शाखा Datsun एंट्री लेवल सेगमेंट में अपनी सबसे लोकप्रिय कारों में शुमार Datsun Redi-Go का फेसलिफ्ट मॉडल ला रही है। कंपनी ने हाल में इसकी टीजर तस्वीरें जारी की हैं। Redi-Go के फेसलिफ्ट मॉडल की टीजर तस्वीर से पता चलता है कि नई रेडी गो का लुक बोल्ड और स्पोर्टी होगा। कार का फ्रंट लुक एकदम नया होगा जिसमें ज्यादा लार्ज फ्रंट ग्रिल ऑक्टेग्नल डिजाइन में मिल रहा है। ग्रिल के दोनों तरफ L-शेप में लंबी एलईडी डीआरएल दी गई हैं। नई कार में फ्रंट बंपर और हेडलैंप क्लस्टर भी नया दिया गया है। हैडलैंप्स नई और शार्प लुक में नजर आएंगी। टेल लैंप में भी बदलाव किया गया है। रियर में इंटीग्रेटेड स्पॉइलर दिया गया है। साइड में फ्रेंडर्स पर 'दैटसन' की बैजिंग दी गई है। इसमें ऐंड्रॉयड ऑटो और ऐपल कारप्ले के साथ 8-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा। Redi-Go में BS6 0.8-लीटर और 1.0-लीटर पेट्रोल इंजन के विकल्प में उपलब्ध होगी। कंपनी इस कार को इसी साल जून तक लॉन्च कर सकती है। कार की कीमत 3 से 5 लाख रुपये के बीच तय की जा सकती है।