फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Renault Car Service: ये कंपनी दे रही फ्री कार चेकअप, एक्सेसरीज, वारंटी, आरएसए, लेबर चार्ज पर 50 फीसदी तक की छूट

Fri, 15 Apr 2022 06:40 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Renault Kiger - फोटो : Renault
Renault India (रेनो इंडिया) ने अपने सात दिवसीय समर कैंप 2022 की शुरुआत का एलान किया है। एक परेशानी मुक्त कस्टमर एक्सपीरियंस देने के लिए, कंपनी देश में अपने सभी सर्विस टचप्वाइंट पर यह सर्विस दे रही है। सर्विस कैंप 18 अप्रैल से शुरू होगा और 24 अप्रैल 2022 को समाप्त होगा। रेनो का दावा है कि सर्विस कैंप का मकसद भीषण गर्मी के मौसम में कारों के ऑप्टिमल परफॉर्मेंस को सुविधाजनक बनाना है। ब्रांड 7-दिवसीय कैंप के जरिए स्वच्छता भी सुनिश्चित कर रहा है। 
विज्ञापन

2 of 5
Renault Kwid MY22 - फोटो : Renault
कैंप में मिलेंगे ये फायदे
इस सर्विस कैंप में कार मालिकों को फ्री कार चेक-अप मिलेगा। जिसमें कंपनी के प्रशिक्षित कर्मचारियों के जरिए वाहनों के सभी महत्वपूर्ण फंक्शन की जांच की जाएगी। साथ ही, समर कैंप 2022 में उपभोक्ता मुफ्त कार वॉश का भी फायदा उठाएंगे। इसके अलावा, कंपनी कार पार्ट्स, एक्सटेंडेड वारंटी, रोड साइड असिस्टेंस (आरएसए) और यहां तक कि एक्सेसरीज पर भी शानदार डील दे रही है। 
विज्ञापन

3 of 5
Renault Kiger - फोटो : Renault
इन पर 50 फीसदी तक की छूट
यूजर्स को एक्सेसरीज पर 50 फीसदी तक की छूट और एक्सटेंडेड वारंटी और रोडसाइड असिस्टेंस पैकेज पर 10 फीसदी तक की छूट दी जाएगी। इसके अलावा, लेबर चार्ज और अन्य वैल्यू एडेड सर्विस पर 15 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। रेनो, हफ्ते भर चलने वाले इस सर्विस कैंप के दौरान टायरों पर स्पेशल डील भी दे रही है। 

4 of 5
2021 Renault Triber - फोटो : Renault
मिलेगा फ्री गिफ्ट भी
कंपनी सर्विस कैंप में भाग लेने वाले अपने उपभोक्ताओं के लिए बेहतरीन फ्री गिफ्ट देना भी सुनिश्चित कर रही है। पाठ्यक्रम के दौरान कई कस्टमर एंजेगमेंट एक्टिविटी भी आयोजित की जाएंगी जैसे बच्चों के लिए क्राफ्ट कॉम्पीटिशन, फ्री हेल्थ चेकअप और भी बहुत कुछ। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Renault Kiger - फोटो : Renault
बढ़ रही है बिक्री
रेनो इंडिया भारतीय बाजार में लगातार बढ़ोतरी दर्ज कर रही है। कंपनी ने पिछले महीने भारतीय बाजार में 8,518 यूनिट्स की बिक्री की। फरवरी 2022 की तुलना में, यह मासिक आधार पर 29.7 प्रतिशत की बढ़ोतरी है। कंपनी इस समय भारतीय बाजार में कुल तीन उत्पाद Kwid, Kiger और Triber बेचती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें