कार से लंबी यात्रा पर जाने के समय अगर आप अपने साथ टायर इन्फ्लेटर भी रखते हैं तो इससे टायरों में हवा कम होने पर आसानी से हवा भरी जा सकती है। इन्हें कार के अंदर सॉकेट से ही 12 वाट की पावर देकर चलाया जा सकता है।
अगर आप अपनी कार में परिवार के साथ लंबी यात्रा पर जा रहे हैं और बीच रास्ते आपकी कार के टायर्स की हवा किसी कारण से कम हो जाए या फिर पूरी हवा निकल जाए तो आपकी परेशानी कितनी बढ़ सकती है। इसलिए लंबे सफर पर जाते हुए ऐसी परेशानी से बचाती है टायर में हवा भरने की छोटी मशीन।
विज्ञापन
क्या होता है टायर इन्फ्लेटर
2 of 6
टायर इन्फ्लेटर
- फोटो : सोशल मीडिया
टायर में हवा भरने वाली मशीन को टायर इन्फ्लेटर कहा जाता है। ये छोटी सी मशीन बेहद काम की होती है। जरूरत पड़ने पर आप अपनी कार के टायरों में आसानी से हवा भर सकते हैं और इस मशीन को साथ रखने के बाद आपको कभी पेट्रोल पंप या फिर पंचर लगाने वाली दुकान की तलाश नहीं करनी पड़ेगी।
विज्ञापन
कार से ही मिलती है पावर
3 of 6
टायर इन्फ्लेटर
- फोटो : सोशल मीडिया
आजकल ऐसे टायर इन्फ्लेटर बाजार में आते हैं जिन्हें कार में मौजूद सिगरेट वाले सॉकेट से चलाया जा सकता है। इन टायर इन्फ्लेटर्स को चलाने के लिए 12 वाट की बिजली की जरूरत होती है जो कार के सिगरेट वाले सॉकेट से मिल जाती है। इनके साथ लंबी तार भी आती है जिससे ये आसानी से कार के अंदर सॉकेट से कनेक्ट हो जाते हैं और टायरों में आसानी से हवा भरी जा सकती है। टायर में हवा भरने के लिए ऐसे टायर इन्फ्लेटर तीन से पांच मिनट का समय लेते हैं।
कीमत होती है कम
4 of 6
टायर इन्फ्लेटर
- फोटो : सोशल मीडिया
कई कार निर्माता अपनी कारों के साथ टायर इन्फ्लेटर देती हैं लेकिन अगर आप इन्हें खरीदते हैं तो इनकी कीमत भी ज्यादा नहीं होती। इन्हें ऑनलाइन और ऑफलाइन बाजार से आसानी से खरीदा जा सकता है। बाजार में इनकी कीमत करीब एक हजार रुपये से शुरू हो जाती है। इनमें से कई इन्फ्लेटर मेटल से बनाए जाते हैं जिस कारण इनकी लाइफ भी ज्यादा होती है और कुछ इन्फ्लेटर में एलईडी लाइट, डिस्प्ले मिलते हैं जिससे हवा भरने में आसानी होती है।
विज्ञापन
खरीदते समय क्या ध्यान रखें
5 of 6
टायर इन्फ्लेटर
- फोटो : सोशल मीडिया
टायर इन्फ्लेटर खरीदते समय हमेशा इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि इनका इस्तेमाल करना आसान हो। बच्चे या बड़े हर कोई इसको जरूरत के समय बिना परेशानी के इस्तेमाल कर सके। खरीदते समय इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए कि ये कितनी जल्दी और सटीकता के साथ हवा भरता है। इसके अलावा कभी भी सस्ते इन्फ्लेटर नहीं खरीदने चाहिए क्योंकि सस्ता होने के कारण क्वालिटी हल्की हो सकती है और कई बार वारंटी भी नहीं मिलती।
टायर इन्फ्लेटर सिर्फ कार के लिए ही उपयोगी नहीं होते बल्कि इनका उपयोग बाइक, स्कूटर, साइकिल में हवा भरने के साथ ही बच्चों की फुटबॉल, वालीबॉल में भी हवा भरने के लिए किया जाता है।